Begin typing your search above and press return to search.

नागपुर में गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट: 15 लोगों की मौत, 18 घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

नागपुर में गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है और 18 घायल है।

nagpur news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

नागपुर 01 मार्च 2026, महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें हैं। वहीं कुछ मजदूरों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच शुरु कर दी गई है। यह हादसा कलमेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है।

15 की मौत, 18 लोग घायल

कलमेश्वर थाना क्षेत्र के राउलगांव में स्थित गोला-बारूद बनाने वाली कंपनी SBL एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद वहां अफरा तफरी मच गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 18 लोग घायल हो गए हैं।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, SBL एनर्जी लिमिटेड औद्योगिक विस्फोटकों की एक मुख्य निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक और डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाती है। रविवार सुबह 7 से साढ़े 7 बजे के आसपास 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कंपनी पहुंचकर विस्फोटक बनाने का काम शुरु ही किया था कि उतने में अचानक वहां ब्लास्ट हो गया।

दूर-दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरु किया, लेकिन तब तक इस ब्लास्ट में 15 लोगों की जान चली गई थी। ब्लास्ट के बाद मलबे में दबे कर्मचारियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया, जिनमें से 18 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आंध्र प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 21 की मौत

बता दें कि इससे पहले शनिवार को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 21 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जिनमें से 6 की गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया था।

कब और कैसे हुआ था हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रहा था। शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास इस पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जिनमें से 6 की गंभीर रूप से घायल हुए।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story