Begin typing your search above and press return to search.

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 18 लोगों की मौत, मलबे में तब्दील हुई इमारत, राहत कार्य जारी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है।

andhra pradesh blast news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

काकीनाडा 28 फरवरी 2026, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

क्या है पूरी घटना ?

जानकारी के मुताबिक, काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रहा था। शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास इस पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

धमाके की आवाज और घटना की जानकारी मिलते ही लोग मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का कार्य शुरु किया। किसी तरह घायलों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा कैसे हुआ है अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि काकीनाडा जिले के वेटलापलेम में पटाखा निर्माण केंद्र में हुए विस्फोट से भारी दहशत फैल गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। मैंने इस घटना के बारे में उच्च अधिकारियों से बात की है। मैंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। हम प्रभावित परिवारों को सहयोग देंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story