Begin typing your search above and press return to search.

मौसम अपडेट: 4 राज्यों में हीटवेव की चेतावानी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये सलाह

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है और ओडिशा समेत 8 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

Weather Update
X
फोटो सोर्स- npg.news
By Chitrsen Sahu

नई दिल्ली 09 मार्च 2026, देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है और ओडिशा समेत 8 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आ रहा होगा कि हमारे राज्य में आज का मौसम कैसा रहेगा, तो चलिए जानते हैं।

किन राज्यों में बारिश की संभावना है ?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसकी वजह से देश के 8 राज्यों ओडिशा, बिहार, केरल, झारखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आज बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह से इन राज्यों के तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है।

किन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी हुई है ?

वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हीटवेव चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। आने वाले कुछ दिनों तक यहां के तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लोगों को तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हीटवेव किसे कहा जाता है ?

अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि जब तापमान 40 डिग्री से पार चला जाता है और सामान्य तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए, तो उसे हीटवेव कहा जाता है। इस स्थिति में लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए वरना लू लगने का खतरा बना रहता है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से भी लू से बचने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है।

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

बात करें अगर छत्तीसगढ़ के मौसम की तो प्रदेश का मौसम अभी पूरी तरह से ड्राई बना हुआ है। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

MD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

  • शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।
  • तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।
  • खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।
  • दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story