छत्तीसगढ़ में ठंड की विदाई के साथ बढ़ेगी गर्मी: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया ख्त्म, जानिए अगले 7 दिन के मौसम का हाल

mausam update
X
npg.news
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड की विदाई के साथ गर्मी बढ़ने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया ख्त्म हो गया है, जिसके कारण मौसम अब साफ हो गया है।

रायपुर 27 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ में अब ठंड की विदाई के साथ ही गर्मी की शुरुआत होने वाली है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क हो गया है। अगले एक सप्ताह में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अभी बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

ठंड की विदाई के साथ बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले दिनों दक्षिण बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और तापमान में भी कमी देखने को मिली। वहीं अब मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। यानी की अब ठंड की विदाई के साथ ही गर्मी बढ़ने वाली है।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 7 दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं है, जिस वजह से रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

किन जिलों में हुई बारिश ?

बता दें कि पिछले दिनों दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला था। 24 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल गया था, जिसके कारण छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, सरगुजा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर सहित सभी 33 जिलों में बारिश हुई।

MD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

Tags

Next Story