Begin typing your search above and press return to search.

महिला शिक्षिका की मौत का लाइव VIDEO: सीनियर टीचर ने बोलेरो से उड़ाया, उछलकर 10 फीट दूर गिरी

Jhunjhunu Road Accident: बोलेरो सवार शिक्षक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षिका को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Jhunjhunu Road
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news 

By Chitrsen Sahu

झुंझुनू 01 अप्रैल 2026, राजस्थान के झुंझुनु जिले के पिलानी में बुधवार सुबह सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका की मौत हो गई। यहां बोलेरो सवार शिक्षक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षिका को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका 10 फीट दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पिलानी थाना क्षेत्र में हुआ है।

कब और कैसे हुई घटना ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दमयंती चांवरिया (45) के रूप में हुई है, जो कि पिलानी के चिड़ावा रोड इलाके में रहती थी। वह सेडू की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रेड 3 शिक्षक के पद पर पदस्थ थी। दमयंती बुधवार सुबह सवा 7 बजे स्कूटी से स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बाइपास तिराहे पर सड़क पार करते समय बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।



बोलेरो ड्राइवर भी निकला शिक्षक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका 10 फीट दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। वही बोलेरो चला रहे व्यक्ति की पहचान मनोज सैनी के रूप में की गई है, जो कि पेशे से शिक्षक है और चिड़ावा के राजकला बालिका स्कूल में कार्यरत है। घटना के बाद मनोज सैनी ने स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरु की आगे की कार्रवाई

इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें ?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story