Begin typing your search above and press return to search.

किस्मत हो तो ऐसी! जालंधर में जिसे लोग समझ रहे थे 'लोहा', उसे विदेशी ने 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जानें इसकी खासियत

जालंधर के कबाड़ में मिला करोड़ों का खजाना! 105 साल पुराना 'Lanz Bulldog' जर्मन ट्रैक्टर ₹1.25 करोड़ में बिका। अमेरिका के खरीदार ने लगाई सबसे बड़ी बोली। जानिए इस एंटीक ट्रैक्टर में क्या है खास।

Lanz Bulldog Tractor
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

जालंधर 23 फरवरी 2026, पंजाब के जालंधर में लोग जिस ट्रैक्टर को सिर्फ कबाड़ समझ रहे थे वह असल में खजाना निकला, जी हां कबाड़ में मिले 105 साल पुराने लेंज बुलडॉग जर्मन ट्रैक्टर को एक अमेरिकी खरीदार ने 1 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर खरीद लिया है। यह ट्रैक्टर अब अमेरिका के कैलिफोर्निया के म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगा।

लोग समझ रहे थे कबाड़, निकला खजाना

जानकारी के मुताबिक, जलांधर के भगत सिंह चौक में स्थित एक खंडहर इमारत से 105 साल पुराना ट्रैक्टर मिला था, जिसे लोग कबाड़ समझ रहे थे पर जब इसकी बोली लगनी शुरु हुई तो हर कोई हैरान हो गया। शुरु में इसे खरीदने के लिए 2 लाख से लेकर 28 लाख रुपए तक का ऑफर दिया गया, फिर यह ऑफर 1 करोड़ 25 लाख तक जा पहुंचा।

क्या खास है ट्रैक्टर में ?

दरअसल यह कोई आम ट्रैक्टर नहीं बल्कि 1921 में जर्मनी में बना लेंज बुलडॉग HL 12 मॉडल था। लेंज बुलडॉग HL 12 ट्रैक्टर को स्ट्रार्ट करने का तरीका ही इसे खास बनाता है। इस ट्रैक्टर में हॉट बल्ब इंजन लगा हुआ है, ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले इंजन को गर्म करना पड़ता था। इंजन चालू होते ही यह कम गति में ही जबरदस्त टॉर्क पैदा करता था। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल सिर्फ हल जोतने के लिए नहीं बल्कि पानी का पंप चलाने और चक्की चलाने के लिए भी किया जाता था।

2 लाख से सवा करोड़ तक पहुंची बोली

मुंबई की एक ट्रैक्टर कंपनी ने शुरु में इसे 2 लाख में खरीदने का ऑफर दिया, लेकिन जब इस ट्रैक्टर की ऐतिहासिक मूल्य समझ में आई तो यह ऑफर 2 लाख से बढ़कर 28 लाख तक पहुंच गया पर ट्रैक्टर मालिक ने इसे बेचने से मना कर दिया। इसके बाद अमेरिकी खरीदार ने इसे 1 करोड़ 25 लाख में खरीदने का ऑफर दिया, तो मालिक ने भी बेचने में हामीभर दी।

म्यूजियम की बढ़ाएगा शोभा

बिक्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद सावधानी से लेंज बुलडॉग जर्मन ट्रैक्टर को ट्रक में लोड किया गया और अमेरिका भेजा गया। यह ट्रैक्टर अब कैलिफोर्निया के म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story