Begin typing your search above and press return to search.

KTM ने तोड़ी KISKA के साथ दशकों पुरानी डिजाइन पार्टनरशिप, अब इन-हाउस टीम से चलेगा सारा काम

KTM Ends Partnership With KISKA Design Agency: KTM ने अपनी लंबे समय से चली आ रही डिजाइन पार्टनरशिप KISKA एजेंसी के साथ खत्म कर दी है। अब कंपनी इन-हाउस टीम से डिजाइन का पूरा काम करवाएगी। साल्ज़बर्ग में नया डिजाइन स्टूडियो बनाया जाएगा, जिससे आने वाले KTM मॉडल्स में ज्यादा नया और अलग डिजाइन देखने को मिल सकता है।

KTM Ends Partnership With KISKA Design Agency
X

AI-Generated Representational Image

By swapnilkavinkar

KTM Ends Partnership With KISKA Design Agency: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से बड़ी खबर आई है। ऑस्ट्रिया की स्पोर्ट्स बाइक मेकर KTM ने अपनी डिजाइन पार्टनर KISKA एजेंसी के साथ का रिश्ता खत्म कर दिया है। दोनों कंपनियां पिछले कई दशकों से साथ मिलकर काम कर रही थीं। KTM की बाइक्स का जो एग्रेसिव और शार्प लुक है वो पूरी दुनिया में मशहूर है। इस पहचान को बनाने में KISKA की भूमिका काफी अहम रही है। लेकिन अब KTM ने फैसला किया है कि आगे से डिजाइन का पूरा काम कंपनी अपनी इन-हाउस टीम से ही करवाएगी।

साल्ज़बर्ग में बनेगा नया डिजाइन स्टूडियो

KTM अपना इन-हाउस डिजाइन सेटअप खड़ा करने में जुटी है। कंपनी ने तय किया है कि नया स्टूडियो हेडक्वार्टर्स मैटीघोफेन में नहीं बल्कि साल्ज़बर्ग शहर में बनाया जाएगा। KTM का मानना है कि इससे डिजाइन प्रोसेस तेज होगी। आने वाले मॉडल्स में ज्यादा नयापन दिखेगा। कंपनी ने KISKA में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। इसे Loxone GmbH ने खरीदा है।

हालांकि एक बात ये भी है कि पार्टनरशिप टूटने के बाद भी दोनों कंपनियों के बीच कुछ हद तक काम चलता रहेगा। मतलब KTM को जरूरत पड़ने पर KISKA के रिसोर्सेज और एक्सपीरियंस का फायदा उठाने का मौका मिलता रहेगा। तो पूरी तरह से दरवाजे बंद नहीं हुए हैं लेकिन जो मुख्य डिजाइन का काम है वो अब KTM अपने लोगों से ही करवाएगी।

KISKA ने KTM की पहचान बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

KTM की बाइक्स जो दिखती हैं तो लगता है कि बहुत शार्प और अटैकिंग टाइप डिजाइन है, ये सब KISKA की वजह से ही था। एजेंसी का काम सिर्फ बाइक का लुक तय करने तक सीमित नहीं था बल्कि ब्रांड की पूरी स्ट्रेटजी से लेकर मार्केटिंग मटीरियल और यहां तक कि कंपनी के कपड़ों की लाइन तक में KISKA का हाथ था। इतने सालों में दोनों ने मिलकर KTM को एक ग्लोबल ब्रांड बनाया है तो यह साझेदारी का टूटना इंडस्ट्री के लिए सच में एक बड़ी बात है।

जो लोग इस सेक्टर को समझते हैं उनका मानना है कि अब KTM की बाइक्स में डिजाइन के मामले में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अब अपने हिसाब से एक्सपेरिमेंट कर पाएगी और हो सकता है कि आगे जो मॉडल आएं वो पहले से काफी अलग नजर आएं।

KISKA भी अब अपने रास्ते पर चलेगी

KTM से अलग होने के बाद KISKA एजेंसी भी नए क्लाइंट्स की तलाश में जुट गई है। अभी तक साफ नहीं है कि Husqvarna और GasGas जैसे ब्रांड्स के साथ उसका जो काम चल रहा था वो आगे जारी रहेगा या नहीं क्योंकि ये ब्रांड्स भी KTM ग्रुप से ही जुड़े हुए हैं। लेकिन KISKA के पास इतने सालों का तजुर्बा है कि उसे नए प्रोजेक्ट्स मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

कुल मिलाकर देखें तो यह फैसला KTM के लिए एक बिलकुल नई शुरुआत है। कंपनी लागत भी बचाना चाहती है और डिजाइन पर अपना पूरा कंट्रोल भी चाहती है। दूसरी तरफ KISKA के लिए भी ये मौका है कि वो सिर्फ एक कंपनी पर निर्भर रहने की बजाय कई अलग-अलग क्लाइंट्स के साथ काम करके अपना बिजनेस और बड़ा करे।

Next Story