Begin typing your search above and press return to search.

शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना: पेड़ पर लटके मिले युवक और नाबालिग के शव, POCSO केस में जेल से छूटा था युवक!

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सनसनी। अपहरण और पॉक्सो केस में जेल जा चुके युवक और एक नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले। 11 फरवरी को ही मिली थी जमानत। जानिए पूरी सच्चाई।

Shivpuri Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

शिवपुरी 25 फरवरी 2026, मध्यप्रदेश के शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश बुधवार को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। 11 फरवरी को युवक जेल से छुटा था और 24 फरवरी से वह युवती के साथ लापता था। आज उनकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरी घटना ?

कोलारस थाना क्षेत्र में गुड़ा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब युवक-युवती की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है।

POCSO केस में जेल से छूटा था युवक!

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जितेंद्र धाकर के रूप में की गई है, जो कि मदनपुर गांव का रहने वाला था। वहीं युवती नाबालिग है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्टूबर 2025 में आरोपी नाबालिग को भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया था। जब से आरोपी जेल में बंद था।

कल से लापता थे दोनों

बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को ही जितेंद्र जेल से छुटकर आया था और 24 फरवरी से नाबालिग के साथ लापता था, जिसकी तलाश में परिजन लगे हुए थे। 25 फरवरी को दोनों की लाश गुड़ा रोड पर एक नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

आत्महत्या से बचने के उपाय ?

अगर कपल्स आत्महत्या से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आत्महत्या के संकेतों को समझे। अगर आपका पार्टनर मरने की बात कह रहा हो या फिर अकेला और हताश रहने लगा है, तो उसे अकेला न छोड़े और उनके पास से खतरनाक वस्तुएं दूर रख दें। इसके अलावा आप पुलिस या फिर हेल्पलाइन नंबर 988 की मदद ले सकते हैं।

पॉक्सो एक्ट के तहत क्या सजा मिलती है ?

18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन अपराध के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को 3 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुवाई जाती है। वहीं अगर मामला गंभीर है तो 20 साल की जेल, भारी भरकम जुर्माना, उम्रकैद या फिर मृत्युदंड की भी सजा हो सकती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story