Begin typing your search above and press return to search.

रीवा की सड़कों पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ा, फिर सरेआम की धुनाई!

Rewa Doctor Viral Video: रीवा की सड़कों पर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब डेंटिस्ट पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग कार में पकड़ लिया और फिर सरेआम उसकी धुनाई कर दी।

rewa doctor viral video
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रीवा 19 फरवरी 2026, मध्यप्रदेश के रीवा में बीच सड़क पर बुधवार रात डॉक्टर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां वरिष्ठ डॉक्टर केडी सिंह को उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद प्रियंका ने युवती को बाल पकड़कर और नोच-नोचकर मारा। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रीवा शहर में बीच सड़क पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब डेंटिस्ट पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने युवती को बीच रोड में घसीट-घसीटकर और नोच-नोचकर मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।



इस तरह पकड़ा रंगे हाथ

जानकारी के मुताबिक, डेंटिस्ट प्रियंका सिंह को अपने पति डॉक्टर केडी सिंह पर लंबे समय से शक था। इसी शक के चलते उसने बुधवार रात को अपने पति का पीछा किया और जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में थे, तभी दोनों को पकड़ लिया और बीच सड़क कार रुकवाकर युवती को बाहर खींच लिया। इसके बाद उसकी बेदम पीटाई की। इस दौरान डॉक्टर केडी सिंह बीच बचाव करते हुए नजर आए।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से डेंटिस्ट प्रियंका सिंह युवती के बालों को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं। इतना ही नहीं उसके बाल को पकड़कर यहां वहां घसीट भी रही है। वहीं डॉक्टर केडी सिंह दोनों को किसी तरह शांत कराते हुए नजर आते हैं। काफी देर तक बीच सड़क में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिलहाल इस मामले में डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रीया नहीं आई है और न ही पुलिस में शिकायत की गई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story