MP Politics News : मप्र विधानसभा बजट सत्र के पहले होगी निगम-मंडलों और विकास प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्ति ! इन्हें मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
MP Politics News : मप्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले कुछ नियुक्तियों की सूची जारी हो जा जाएगी। सबसे बड़ा नाम प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का है.

MP Politics News : मध्य प्रदेश में बहुत जल्द ही निगम-मंडलों और विकास प्राधिकरणों में लंबे समय से लंबित राजनीतिक MP Politics News नियुक्ति हो सकती है. भाजपा सरकार ने अब अलग-अलग सूचियों के बजाय एक ही सूची जारी करने का फैसला किया है। मप्र विधानसभा के बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। इसके पहले ही नियुक्तियों की सूची जारी हो जा जाएगी।
मालूम हो की अनुभव और सीनियरटी के आधार पर नेताओं की नियुक्ति होगी। दावा किया जा रहा है कि मप्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले कुछ नियुक्तियों की सूची जारी हो जा जाएगी। बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। निगम-मंडलों में नियुक्ति की घोषणा एक साथ नहीं होगी। घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। बताया जा रहा है की केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद अब जंबो लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें 35 नेताओं को जगह मिलेगी।
इन्हें मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
सबसे बड़ा नाम प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का है। भार्गव के अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए सरकार उन्हें कोई बहुत महत्वपूर्ण और बड़ी संवैधानिक या राजनीतिक जिम्मेदारी सौंप सकती है। उनके अलावा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पन्ना से पांच बार के विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, अजय विश्नोई और अर्चना चिटनीस जैसे कद्दावर नेताओं को भी महत्वपूर्ण निगम-मंडलों की कमान सौंपी जा सकती है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। इस कवायद के जरिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की भी कोशिश की जाएगी, ताकि चुनौतियों के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री रामनिवास रावतसंगठन से बड़े दायित्व की उम्मीदें बांधे बैठे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो दिन पूर्व दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के साथ चर्चा की। इसमें प्रस्तावितों के नामों पर विचार किया गया। अब सूची को अंतिम रूप देकर जल्द ही सूची जारी की जाएगी। विधानसभा चुनाव-2023 के बाद से ही निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर संगठन पर दबाव है।
