Begin typing your search above and press return to search.

MP Ladli Behna Yojana : यह क्या कह दिया मंत्री जी ने ! योजना के नाम पर दे डाली धमकी

MP News : मंच से बोलते हुए राज्य के राजस्व मंत्री और इछावर ने कहा, “धामंदा गांव में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, देखिए कितनी बहनें यहां आई हैं. महिलाएं सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, उनके नाम योजना से हटाए जा सकते हैं.

MP Ladli Behna Yojana : यह क्या कह दिया मंत्री जी ने ! योजना के नाम पर दे डाली धमकी
X
By Meenu Tiwari

MP POLITICS NEWS : मध्य प्रदेश में आज राजनैतिक गलियारों MP POLITICS NEWS में फिर से हलचल हो गई है. सत्तारूढ़ के एक नेता के बयान से सियासी जगत गरमा गया है. उन्होंने योजना के नाम पर महिलाओं को भरी सभा में धमकी ही दे डाली.


मालूम हो की राज्य के राजस्व मंत्री और इछावर से विधायक करण सिंह वर्मा ने सार्वजनिक मंच से लाडली बहना योजना की हितग्राहियों को बातों ही बातों में धमकी दे डाली. धामंदा गांव में नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वर्मा ने कहा कि जो महिलाएं सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, उनके नाम योजना से हटाए जा सकते हैं.

मंच से बोलते हुए मंत्री ने कहा, “धामंदा गांव में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, देखिए कितनी बहनें यहां आई हैं. अब मैं सीईओ मैडम से कहूंगा कि एक दिन सबको बुलाएं, जो नहीं आएंगे उनके नाम काट दिए जाएंगे. यहां से रिपोर्ट भेजी जाएगी.” इसके बाद उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा, “बहनों, कांग्रेस के राज में पैसा नहीं मिलता था,” और केंद्र सरकार का जिक्र करते हुए बोले कि प्रधानमंत्री दिल्ली से गेहूं भेज रहे हैं और किसानों के खातों में पैसा डाल रहे हैं, फिर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं.

क्या कह रहे विपक्ष


कांग्रेस ने इसे कल्याणकारी योजना के नाम पर दबाव बनाने की राजनीति बताया है और चेतावनी दी है कि सामाजिक सुरक्षा की योजना को आज्ञापालन का औजार बनाया जा रहा है. कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने सत्तारूढ़ दल पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे बयान बेहद खतरनाक सोच को दर्शाते हैं.

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, “बीजेपी सरकार में सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से ऐसे बात की जा रही है जैसे उन पर कोई एहसान किया जा रहा हो. यह सोच तानाशाही से कम नहीं है. धमकी दी जा रही है कि पैसा छीन लिया जाएगा, जबकि कानूनन ऐसा नहीं किया जा सकता. मंत्री संविधान की शपथ लेते हैं और अगर वे इस तरह की धमकी देते हैं तो यह संविधान की शपथ का उल्लंघन है. ऐसे मंत्रियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बर्खास्त किया जाना चाहिए. यह मंत्रियों का निजी पैसा नहीं है.”




कब शुरू हुई लाडली बहना योजना

जून 2023 में शुरू हुई लाडली बहना योजना अब राज्य की सबसे महंगी योजनाओं में शामिल हो चुकी है. नवंबर 2025 में मासिक सहायता 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई, और आगे इसे 3000 रुपये तक ले जाने का वादा किया गया है. बीते 30 महीनों में राज्य सरकार ने महिलाओं को कुल 48,632.70 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. वर्तमान में हर महीने लगभग 1,850 करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है और 2026–27 में इस योजना पर करीब 22,680 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके बावजूद लाभार्थियों की संख्या 1.31 करोड़ से घटकर लगभग 1.25 करोड़ रह गई है. 5.7 लाख से अधिक महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं और नए पंजीकरण रोक दिए गए हैं. यह सब उस समय हो रहा है जब राज्य पर 4.64 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और हर साल करीब 27,000 करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज में चुकाने पड़ रहे हैं.

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story