Begin typing your search above and press return to search.

MP News : 7 साल में राज्य और केंद्र की कई सरकारी नौकरी में चयन ! पर अनुराग बने शिक्षक, कारण जानकर हो जायेंगे हैरान

MP News : अनुराग का 7 साल में राज्य और केंद्र की सरकारी नौकरी में चयन होने से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। डाक और वित्त विभाग की नौकरियां छोड़कर अनुराग ने शिक्षक बनना स्वीकार किया।

MP News : 7 साल में राज्य और केंद्र की कई सरकारी नौकरी में चयन ! पर अनुराग बने शिक्षक, कारण जानकर हो जायेंगे हैरान
X
By Meenu Tiwari

MP News : पूरे देश में मध्य प्रदेश के कई युवा अपनी प्रतिभा से परचम लहरा रहे हैं. पर एमपी MP News के इस युवा की बात ही कुछ और है. इन्होंने एक नहीं बल्कि 7 साल में राज्य व केंद्र सरकार की 6 परीक्षाओं में सफलता हासिल की। इसके बावजूद भी इन्होंने शिक्षा का अलख जगाने के लिए एक साधारण सा शिक्षक होना ही चुना.


हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना जैसे छोटे कस्बे के अनुराग जैन की, जिन्होंने मेहनत से 7 साल में अनूठा रिकॉर्ड बनाया। अनुराग का 7 साल में राज्य और केंद्र की सरकारी नौकरी में चयन होने से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। खास यह है कि डाक और वित्त विभाग की नौकरियां छोड़कर अनुराग ने शिक्षक बनना स्वीकार किया। हाल ही में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के रूप में चयनित हुए। अनुराग का कहना है कि शिक्षा ही हर सफलता की जड़ हैं, इसलिए शिक्षण पेशे को चुना।

माता-पिता, गुरुओं के आशीर्वाद से सब संभव


अनुराग जैन बताते हैं की माता-पिता, गुरुओं के आशीर्वाद से सब संभव हो सकता है। लेकिन इसके लिए लगातार आत्मविश्वास से मेहनत करनी होगी। वे पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिंगनोद में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) हैं। मां रिटायर्ड शिक्षिका हैं। उनसे शिक्षा का संस्कार मिला।

इन पदों पर इस वर्ष हुआ चयन

वर्ष 2018 में भारतीय डाक विभाग में सार्टिंग असिस्टेंट के पद पर अनुराग जैन चयनित हुए। फिर 2021 में मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित हुए। वर्ष 2021 में ही मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जनजातीय विभाग में माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयनित हुए। वर्ष 2022 में केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) व केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में कर सहायक के पद पर चयनित हुए। 2025 में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (गणित) के पद पर चयनित हुए। फिर वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर चयन हुआ है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story