MP Gehu Kharidi : मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहाँ जानिए रजिस्ट्रेशन की फीस से लेकर पूरी प्रक्रिया
MP Gehu Kharidari : मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसान 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. गेहूं खरीदी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी, अगर किसान सहकारी सोसायटी में जाकर पंजीयन करवाते हैं तो उन्हें पैसा नहीं देना होगा, जबकि अपने मोबाइल से पंजीयन करने पर भी किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा. लेकिन अगर किसान लोक सेवा केंद्र से या फिर कियोस्क सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराते हैं तो फिर उनको फीस देनी होगी.

mp goverment news : मध्य प्रदेश mp news में गेहूं खरीदी का रजिस्ट्रेशन आज से यानि की 7 फरवरी से शुरू होने वाला है. मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसान भाई 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, क्योंकि शनिवार से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ऑनलाइन होगी.
लेकिन इसके पहले रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया जानना जरूरी है, क्योंकि कल से पोर्टल खुलते ही रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी. मध्य प्रदेश mp goverment news में इस बार समर्थन में मूल्य पर गेहूं की बंपर खरीदी होने की संभावना है. गेहूं का समर्थन मूल्य इस बार 2600 रुपए प्रति क्विंटल है.
गेहूं खरीदी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
गेहूं खरीदी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी, अगर किसान सहकारी सोसायटी में जाकर पंजीयन करवाते हैं तो उन्हें पैसा नहीं देना होगा, जबकि अपने मोबाइल से पंजीयन करने पर भी किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा. लेकिन अगर किसान लोक सेवा केंद्र से या फिर कियोस्क सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराते हैं तो फिर उनको फीस देनी होगी, इसके लिए किसान भाइयों को 50 रुपए खर्च करने होंगे. एमपी सरकार ने ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, प्राइवेट साइबर कैफे पर इस पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा दी है.
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागज
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग तहसीलों में सहकारी सोसायटी केंद्रों में गेहूं खरीदी के पंजीयन करवाने की सुविधा दी गई है. वहीं रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कुछ कागज जरूरी रहेंगे, जिसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक, जमीन की किताब होना चाहिए. इसके अलावा बैंक अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि यह अगर लिंक नहीं होगा तो फिर पैसा अटक सकता है. ऐसे में जिन किसान भाइयों के खातें आधार से लिंक नहीं है वह सबसे पहले यह जरूरी काम करवा लें. ऐसे में जो विसंगतियां होगी उसे पूरा करवा सकते हैं.
गेहूं का समर्थन मूल्य
मध्य प्रदेश में इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है. केंद्र सरकार ने 2575 रुपए गेहूं का समर्थन मूल्य तय किया है, जबकि 15 रुपए का बोनस सरकार की तरफ से दिया जाएगा. बता दें कि सरकार ने इस साल 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 350 लाख मीट्रिक टन रखा हुआ है, ऐसे में सरकार इस साल गेहूं का लक्ष्य रखा गया है.
