Begin typing your search above and press return to search.

भीषण सड़क हादसे में चार की मौत: दुल्हन को लेकर लौट रहे थे बाराती, ओवरटेक के समय ट्रक में जा घुसी कार

Indore Road Accident: दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Indore Road Accident
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

इंदौर 06 अप्रैल 2026, मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए MY अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा खुड़ैल थाना क्षेत्र में हुआ है।

मृतकों और घायलों में कौन-कौन शामिल ?

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में इरफान (24), आरिस (20), फरहान (19) और अरफाद (23) शामिल है। वहीं घायलों में आसिफ (38), मो. अली (22), अयान (17), सोनू (19), मो कैफ (22), रेहान (21), अलफेज (18) और फैजान (16) शामिल है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

बताया जा रहा है कि इंदौर के सदर बाजार से बारात आष्टा गई थी। रविवार देर रात शादी के बाद बाराती दुल्हन को लेकर लौट रहे थे। एक कार में दूल्हा-दुल्हन और दूसरे कार में बाराती थे। दूसरी कार ने जब देवगुराड़िया स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड के पास भूसे से भरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो उसने ब्रेक लगा दी, जिसके कारण कार ट्रक के पीछे जा घुसी।

स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचुर हो गया और घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को MY अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल 8 लोगों का इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार वाहन में आग लगाने की भी कोशिश की।

ASP रुपेश द्विवेदी ने क्या कहा ?

ASP रुपेश द्विवेदी का इस संबंध में कहना है कि परिजन के आरोपों पर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर जांच की जाएगी। घायलों को उपचाल के लिए MY अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, आष्टा से बारात लेकर लौट रहे थे। ट्रक ड्राइवर चापड़ा से तेज रफ्तार से चला रहा था। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उसने एक गाड़ी को ओवरटेक किया और हादसा हो गया।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें ?

वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।

वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं।

निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।

समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।

टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story