CG में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, दो गंभीर: दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, तो अज्ञात वाहन ने ली साइकिल सवार की जान
CG Road Accident: महासमुंद और धमतरी जिले में हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
CG Accident News: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महासमुंद और धमतरी जिले से सामने आया है। शुक्रवार रात धमतरी में जहां साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, तो वहीं महासमुंद में दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरु कर दी।
दो बाइकों के बीच हुई टक्कर
पहला हादसा महासमुंद में हुआ है। यहां दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा शुक्रवार रात बागबाहरा फिंगेश्वर रोड पर ओवरटेक के दौरान हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
दो की मौत, दो की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, रायपुर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रहने वाला श्रवण धिवर (21) अपने दोस्त राहुल धिवर (18) के साथ खल्लारी मेला देखने गया था। वापसी में लौटने के दौरान बागबाहरा फिंगेश्वर रोड पर गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रवण धिवर (21) और दूसरे बाइक पर सवार राजनांद गांव निवासी नासिर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल धिवर (18) और दूसरे बाइक पर सवार रॉबिन सायमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
वहीं दूसरा हादसा धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वहीं साइकिल सवार को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पूरण मटियारा (41) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरण शादी समारोह से लौट रहा था, तभी रात 2 बजे के आसपास आमदी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पूरण के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से कुचला गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें ?
- वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
- समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
- टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।
