Begin typing your search above and press return to search.

MP News : मध्यप्रदेश में बजट के बाद बदले जायेंगे कई जगहों के कलेक्टर

MP News : पहले SIR का काम पूरा होने के बाद तबादले करने की थी तैयारी थी, लेकिन अब बजट सत्र के बाद बदलाव किया जाएगा। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक है।

MP News :  मध्यप्रदेश में बजट के बाद बदले जायेंगे कई जगहों के कलेक्टर
X
By Meenu Tiwari

MP News : मध्यप्रदेश में बजट सत्र के बाद कई जगहों के कलेक्टर बदलने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार को कुछ ऐसे कलेक्टरों के तबादले करने हैं, जिनकी रिपोर्ट संतोषप्रद नहीं है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करके दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन के आधार पर यह फ़ैसला किया गया है।


सूत्रों का कहना है कि पहले एसआइआर का काम पूरा होने के बाद तबादले करने की थी तैयारी थी, लेकिन अब बजट सत्र के बाद बदलाव किया जाएगा। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक है। विधानसभा से जुड़े मामले सामने आने के कारण सामान्यतः इस दौरान तबादले नहीं किए जाते हैं। इसलिए बजट के बाद इस फैसले को जमीनी रूप दिया जायेगा. लम्बे समय से इन कलेक्टरों की कार्य प्रणाली निराशाजनक है.


कुछ सचिव स्तर के अधिकारियों को नए दायित्व दिए जाएंगे तो कुछ अन्य अधिकारियों को भी बदला जाएगा। कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसमें वे अधिकारी भी शामिल होंगे जिन्हें ढाई साल से अधिक समय एक स्थान पर हो गया है।


गौरतलब है की प्रदेश के इस समय 44 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 14 अधिकारी तो 2024 और 2025 में ही प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। इसका असर प्रदेश में संवर्ग प्रबंधन पर भी पड़ रहा है। सचिव स्तर के अधिकारियों को स्वतंत्र रूप से विभाग देने पड़े हैं क्योंकि अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की कमी है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story