Begin typing your search above and press return to search.

एग्जाम सेंटर में छात्रा की मौत: 10वीं का पेपर देते वक्त आया हार्ट अटैक, बेहोश होकर गिरी फिर नहीं उठी

Morena News: एग्जाम सेंटर में 10वीं का पेपर देते वक्त छात्रा को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक बार बेहोश होकर गिरी छात्रा फिर दोबारा नहीं उठ पाई।

Morena News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

मुरैना 25 फरवरी 2026, मध्यप्रदेश के मुरैना में मंगलवार को 10वीं का पेपर दे रही छात्रा वर्षा कुशवाह की मौत हो गई, जिससे परीक्षा केंद्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, छात्रा वर्षा मंगलवार सुबह परीक्षा केंद्र में गणित का पेपर देने पहुंची थी। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गई, जिससे पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में छात्रा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बेहोश होकर गिरी फिर नहीं उठी

जानकारी के मुताबिक, छात्रा की पहचान वर्षा कुशवाह (16) के रूप में हुई है, जो कि कक्षा 10वीं की छात्रा थी। मंगलवार को वर्षा बानमौर के पंडीत नेहरू पार्ट टू कॉलेज में गणित का पेपर दिलाने गई थी, तभी वो बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिजन उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कलेक्टर ने घटना पर जताया दुख

इस घटना पर मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत काफी दुखद है। मैंने खुद ग्वालियर के डॉक्टरों से संपर्क किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अभी सिर्फ यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी। गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी। इस कारण हार्ट अटैक आया होगा। स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा।

एनीमिया क्या है ?

आपके भी मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि एनीमिया क्या है। शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। इसके कारण हीमोग्लोबीन की कमी हो जाती है और शरीर के कई अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिसके कारण कमजोरी या फिर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

क्या एनीमिया से हार्ट अटैक होता है ?

एनीमिया और हार्ट के बीच सीधा संबंध है। हीमोग्लोबीन की कमी से हार्ट तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जो कि बाद में हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story