Begin typing your search above and press return to search.

Rajnandgaon Lok Sabha elections 2024: राजनांदगांव लोकसभा चुनाव 2024: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम

Rajnandgaon Lok Sabha elections 2024: छत्‍तीगसढ़ का राजनांदगांव लोकसभा सीट एक सीमावर्ती क्षेत्र है। इस संसदीय क्षेत्र की सीमाएं मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र से लगती हैं। पहले दुर्ग जिला का हिस्‍सा रहे राजनांदगांव को 1973 में अलग जिला बनाया गया है। अब राजनांदगांव से तीन और नए जिले बना दिए हैं। इनमें कबीरधाम, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर शामिल हैं।

Rajnandgaon Lok Sabha elections 2024: राजनांदगांव लोकसभा चुनाव 2024: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम
X
By Sanjeet Kumar

Rajnandgaon Lok Sabha elections 2024: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

राजनांदगांव लोकसभा सीट का चुनावी इहितास 1962 से शुरू होता है। तब राजा विरेंद्र बहादुर सिंह यहां से सांसद चुने गए थे। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 8 सीटें शामिल हैं। मोहला – मानपुर (एसटी) और डोंगरगढ़ (एससी) के साथ बाकी पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ, राजनांदगांव, डोंगरगांव और खुज्जी सामान्‍य सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां की 5 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 सीट पंडरिया, कवर्धा और राजनांदगांव बीजेपी के खाते में गई हैं।

अविभाजित मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष रहे मोतीलाल वोरा 1998 में यहां से सांसद चुने गए थे। इससे पहले 1977 के चुनाव को छोड़कर पूरे समय कांग्रेस का दबदबा रहा।1999 में डॉ. रमन सिंह इस सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद से राजनांदगांव सीट पर लगातार बीजेपी का कब्‍जा है। डॉ. रमन इसी सीट से सांसद रहते 2003 में छत्‍तीसगढ़ के दूसरे मुख्‍यमंत्री बने।

राजनांदगां संसदीय क्षेत्र का मैप

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्‍या (2024)

कुल वोटर

1862021

पुरुष

927184

महिला

934826

तृतीय लिंग

11

राजनांदगांव सीट से अब तक के सांसद

वर्षविजेतापार्टी

1962

बीरेंद्र बहादुर सिंह

कांग्रेस

1967

पी. देवी

कांग्रेस

1971

रामसहाय पांडे

कांग्रेस

1977

मदन तिवारी

बीएलडी

1980

शिवेन्द्र बहादुर सिंह

कांग्रेस (आई)

1984

शिवेन्द्र बहादुर सिंह

कांग्रेस

1989

धर्मपाल गुप्ता

भाजपा

1991

शिवेन्द्र बहादुर सिंह

कांग्रेस

1996

अशोक शर्मा

भाजपा

1998

मोतीलाल वोरा

कांग्रेस

1999

डॉ. रमन

बीजेपी

2004

प्रदीप गांधी

भाजपा

2009

मधुसूदन यादव

भाजपा

2014

अभिषेक सिंह

बीजेपी

2019

संतोष पांडे

बीजेपी

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम

राजनांदगांव सीट छत्‍तीगसढ़ की उन 3 सीटों में शामिल है, जहां दूसरे चरण में मतदान होगा। राजनांदगांव सहित दूसरे चरण की सभी सीटों के लिए 28 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की गई है। 4 अप्रैल तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

Live Updates

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story