Begin typing your search above and press return to search.

Bastar Lok Sabha elections 2024: बस्‍तर लोकसभा चुनाव 2024: बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम

Bastar Lok Sabha elections 2024: छत्‍तीसगढ़ का बस्‍तर संसदीय सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। नक्‍सल प्रभावित होने की वजह से यह सीट संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटें आती हैं। इनमें कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दन्तेवाडा, बीजापुर और कोंटा शामिल है।

Bastar Lok Sabha elections 2024: बस्‍तर लोकसभा चुनाव 2024: बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र, इतिहास, प्रत्‍याशी, चुनाव परिणाम
X
By Sanjeet Kumar


बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र का मैप

Bastar Lok Sabha elections 2024: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

देश की आजादी के बाद पहला चुनाव 1952 में हुआ। तभी से अस्तित्व में आई बस्तर की लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है। बस्तर लोकसभा सीट में अब तक 18 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इस सीट को कांग्रेस अपना गढ़ बताती है। क्योंकि 1952 से लेकर 1998 तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की ही जीत होती रही। पहले लोकसभा चुनाव से लेकर वर्ष 1996 तक यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही। लेकिन वर्ष 1996 में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी को यहां के लोगों ने चुना। फिर 1998 से लगातार पांच बार ये सीट भाजपा के पास रही। दो दशक तक कश्यप परिवार के सदस्य यहां से लगातार चुनाव जीतते रहे। बलिराम कश्यप यहां से लगातार 1998 से 2009 तक 4 बार सांसद रहे। वहीं, 2011 और 2014 में बीजेपी के दिनेश कश्यप यहां से सांसद बने। मतलब पिछले डेढ़ दशक तक इस सीट पर कश्यप परिवार का दबदबा रहा है। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में जब पूरा देश मोदी लहर पर सवार था कांग्रेस के दीपक बैज ने यहां जीत दर्ज की थी।

Live Updates

  • 3 April 2024 7:25 AM GMT

    विधानसभा V/s लोकसभा

    देखें कैसे-छत्‍तीसगढ़ में 4 महीने में ही बदल जाता है पूरा चुनावी समीकरण

    रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं। दोनों चुनावों के बीच केवल 4 महीने का अंतर होता है। विधानसभा का चुनाव नवंबर- दिसंबर में होता है तो लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अप्रैल- मई में। लेकिन इन 4 महीने में भी प्रदेश का पूरा सियासी और सीटों का समीकरण बदल जाता है। विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ सीटों पर तीसरी पार्टियां मुकाबले को त्रिकोणी बनाने में सफल रहती हैं, लेकिन लोकसभा के चुनाव में तीसरी पार्टियां कोई विशेष असर नहीं दिख पाती हैं। 90 प्रतिशत वोट शेयर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बंट जाता है। बसपा सहित अन्‍य पार्टियां महज 10 प्रतिशत में सिमट कर रह जाती हैं।



  • 3 April 2024 7:24 AM GMT

    विधानसभा चुनाव के हिसाब से 3 लोकसभा सीट जीत रही है कांग्रेस

    2019 में जीती हुई कोरबा और बस्‍तर नहीं है इसमें शामिल..

    रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीट है। रायपुर और दुर्ग संसदीय क्षेत्र में 9-9 और बाकी 9 संसदीय क्षेत्रों में विधानसभा की 8-8 सीटें शामिल हैं। दो महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों में सत्‍तारुढ़ भाजपा का प्रदर्शन बिलासपुर और दुर्ग संभाग को छोड़कर बाकी तीनों संभागों में पार्टी का प्रदर्शन अच्‍छा रहा है। सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीट भाजपा जीतने में सफल रही है।

  • 3 April 2024 7:22 AM GMT

    बस्‍तर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों का रिजल्‍ट 2023


    विधानसभा

    विजयी पार्टी

    भाजपा 

    कांग्रेस 

    वोटों का अंतर

    कोण्डागांव

     BJP

     80465

     61893 

    18572

    नारायणपुर 

    BJP 

    69110 

    49922 

    19188

    बस्तर 

    INC 

    61967 

    68401 

    6434

    जगदलपुर 

    BJP

     90336 

    60502 

    29834

    चित्रकोट 

    BJP 

    63954 

    55584 

    8370

    दन्तेवाडा 

    BJP 

    57739 

    40936 

    16803

    बीजापुर

     INC 

    33033 

    35739 

    2706

    कोंटा

     INC 

    30795 

    32776 

    1981

    कुल वोट

    487399

     405753

     81646


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story