Begin typing your search above and press return to search.

Summer Diet: गर्मी के मौसम में क्या खाएं क्या न खाएं, आइये जानें यहाँ

गर्मियों के मौसम में हमारा शरीर ज्यादा बीमार होने के रिस्क में रहता है क्योंकि इसमें हमें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है और ज्यादा गर्मी की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इस मौसम में हमारे त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) भी इंबैलेंस हो सकते हैं और हमें बहुत सारी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Summer Diet: गर्मी के मौसम में क्या खाएं क्या न खाएं, आइये जानें यहाँ
X
By Meenu

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, और अप्रैल आते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप भी दिखा दिया है। उमस और पसीने भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में गर्मी होने के चक्कर में कई तरह की दिक्कतें पैदा होती हैं, जिसमें से एक खाने की परेशानी है।

गर्मी ज्यादा होने के चक्कर में लोग ठीक से कुछ खा भी नहीं पाते हैं। वहीं, कई बार लोग गर्मी लगने के चक्कर में खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए कुछ भी खा लेते हैं, जो उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में हमारा शरीर ज्यादा बीमार होने के रिस्क में रहता है क्योंकि इसमें हमें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है और ज्यादा गर्मी की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इस मौसम में हमारे त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) भी इंबैलेंस हो सकते हैं और हमें बहुत सारी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।बहुत बार ऐसा होता है कि गर्मी में कुछ चीज खाने के बाद हमें उल्टी आने लगती है या फिर पेट में जलन होने लगती है। ऐसा होने का कारण पाचन न होना होता है। इसलिए आपको इस मौसम में केवल शरीर के लिए हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए और स्पाइसी और जंक फूड का सेवन काफी कम करना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए और आपको क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए।




इन चीजों का करें सेवन

तरबूज

गर्मियों में तरबूज जैसी फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें अधिकतर पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते हैं। तरबूज में विटामिन सी और ए जैसे पौष्टिक तत्व भी होते है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखने में मदद करते हैं।

खीरा

खीरा भी एक हाइड्रेटिंग फूड है जो पूरा पानी से भरपूर होता है और इसका सेवन करने से आप कैलोरी भी ज्यादा नहीं कंज्यूम करते हैं। यह आपके शरीर के तापमान को रेगुलेट करने में मदद करता है और टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में सहायक होता है।

नारियल का पानी

नारियल का पानी गर्मियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। यह गर्मियों के दौरान पसीने के रूप में फ्लूड लॉस से शरीर को बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

पुदीना

पुदीना एक रिफ्रेशिंग इंग्रेडिएंट्स होता है और शरीर पर इसका काफी कूल प्रभाव होता है। यह शरीर में पाचन को इंप्रोज करने में मदद करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक है। पुदीने को आप सलाद, ड्रिंक्स या फिर चटनी आदि में मिला कर खा या पी सकते हैं।

दही

दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने में, इन्फ्लेमेशन को कम करने में और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। इसे स्नैक, सलाद में मिला कर खाया जा सकता है।


इन चीजों का सेवन न करें

स्पाइसी और फ्राइड फूड

स्पाइसी और फ्राइड फूड का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ता है और आपको पाचन से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए इन्हें अवॉयड करे।

शराब

शराब का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट होता है और इससे शरीर का तापमान भी बढ़ता है इसलिए इसको अवॉयड करें।

कॉफी

कॉफी एक डायरेटिक का काम करती है और शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है इसलिए इसका सेवन ज्यादा न करें।

शुगर से भरपूर ड्रिंक्स

आपको गर्मियों में शुगर से भरपूर ड्रिंक्स जैसे एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स या फिर सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है और ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है।


"एमडी डॉक्टर आशीष दुबे के अनुसार गर्मियों में अपनी डाइट का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। इसलिए कुछ भी खाने से पहले उसका आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा इस बारे में जरूर जान लें ताकि शरीर को नुकसान न पहुंच सके।"
Next Story