Aam khane ke baad kya nahi khana chahiye: आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें! वरना हो सकता है जानलेवा, डॉक्टर भी करते हैं मना!
फलों का राजा आम जो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन आम के साथ कुछ ऐसी चीजें भी है। जिसे खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए आज हम आपको आम को सही तरीके से खाने के टीप्स बता रहे हैं। आम का फल विटामिन ए, सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है।

फलों का राजा आम जो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन आम के साथ कुछ ऐसी चीजें भी है। जिसे खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए आज हम आपको आम को सही तरीके से खाने के टीप्स बता रहे हैं। आम का फल विटामिन ए, सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। जो शरीर को ठंडक तो देता ही है साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। आम खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आम डाइजेशन को सपोर्ट करते है हमारे स्किन के लिए भी आम अच्छे होते है। कई पोषक तत्वों से भरपूर आम को यदि आप गलत तरीके से खाते है तो इसके कई नुकसान भी है।
ज्यादातर लोग दही के साथ आम का सेव करते हैं। दही के साथ जैसे मैंगो लस्सी या शेक पीने से कई लोगों को कफ की समस्या हो सकती है। इसका सेवन सर्दी जुकाम या सांस की एलर्जी से परेशान लोगों को नहीं करना चाहिए। आम और दही दोनो ही चीजों का सेवन अलग-अलग समय पर करना चाहिए। काफी लोग शेक बनाकर दूध के साथ आम का सेवन करते हैं लेकिन आयुर्वेद में बताया गया है कि ऐसा करने से पाचन से संबंधित समस्या वाले लोगों को परेशानी हो सकती है
यदि आपने मसालेदार कुछ खाया है तो ऐसे में आम का सेवन ना करें। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आप छालों की समस्या से भी परेशान हो सकते हैं। यदि आपने आम खाया है तो तुरंत पानी ना पिएं इससे आपको डायरिया की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद कहता है कि करेला और आम को एक साथ ना खाएं इससे आपको डाइजेशन प्रॉब्लम हो सकती है। कई तो ऐसे हैं जो लंच के तुरंत बाद आम खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए आपके पाचन क्रिया पर इसका असर पड़ता है। आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन ना करें ऐसा करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
कब खाएं आम-
आम खाने का सबसे बेहतर समय सुबह नाश्ते के बाद या फिर दोपहर में खाने से पहले होता है आम खाते समय एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी इस फल को खाली पेट ना खाएं। रात के समय आम खाने से बचें क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।