Begin typing your search above and press return to search.

CG JOB: हाईकोर्ट में निकली 144 सहायक ग्रेड तीन के पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि...

CG JOB: हाईकोर्ट में निकली 144 सहायक ग्रेड तीन के पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि...
X
By Gopal Rao

CG JOB: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सहायक ग्रेड 3 के 143 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के अलावा 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा मांगा गया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा स्किल टेस्ट के बाद किया जाएगा। उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है। चयन के लिए 50 नंबर की एक बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा होगी। जिसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग व इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट होगा। हिंदी टेस्ट में अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 250 शब्द तो वही इंग्लिश टाइपिंग में 10 मिनट में 300 शब्द टाइप करने होंगे। दोनों टाइपिंग टेस्ट 50–50 नंबर के होंगे। प्रत्येक में अनिवार्य तौर पर 20–20 नंबर पाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार फॉर्म भरने व विस्तृत विवरण जानने के लिए https://highcourt.cg.gov.in में विजिट कर सकते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story