Begin typing your search above and press return to search.

Sweet potato benefits: मीठे स्वाद के साथ कम कैलोरी का डबल फायदा, इम्यूनिटी बूस्टर शकरकंद रखेगा आँखों और दिल का ख्याल भी

Sweet potato benefits: मीठे स्वाद के साथ कम कैलोरी का डबल फायदा, इम्यूनिटी बूस्टर शकरकंद रखेगा आँखों और दिल का ख्याल भी
X
By NPG News


शकरकंद कहिए या स्वीट पोटेटो या शकरिया, आश्चर्यजनक रूप से मीठा ये कंद सर्दियों में खूब मिलता है। फायदे इसके अपार हैं और इसकी विभिन्न रैसिपी की यू ट्यूब पर भरमार है। अपनी पसंद से भुने शकरकंद की चाट बनाइए या शकरकंद रबड़ी। या फिर टिक्की, खिचड़ी या हलवा, हर एक रैसिपी के साथ आप फायदों को अपने शरीर में पहुंचाएंगे क्योंकि शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन ए के तो यह सर्वोत्तम स्रोतों में से है। इसके अलावा शकरकंद में विटामिन बी 5, राइबोफ्लेविन, नियासिन, थियामिन और कैरोटीनॉयड भी उच्च मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए शरीर पर इसके सकारात्मक प्रभावों को जानते हैं...

*इम्यूनिटी को करें मजबूत

शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर की थकावट और कमजोरी भी ठीक होती है। शकरकंद में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। सर्दी में मौसमी बीमारियों से बचाता है सो अलग।

*आंखों की बढ़ाए रौशनी

शकरकंद खाने से आंखे लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं। शकरकंद में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन और एंथोकायनिन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है।

*ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद बेहद फायदेमंद होता है। शकरकंद में एंटी-डायबेटिक गुण पाया जाता है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

*दिल को रखें स्वस्थ

शकरकंद में कार्डियोप्रोटेक्टिव इफेक्ट मौजूद होता है जो हृदय रोग की समस्या से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इस इफेक्ट के कारण हृदय से जुड़ी अन्य समस्या जैसे- स्ट्रोक, हार्ट बीट तेज हो जाना या फिर हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है,यह दिल को हेल्दी रखने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है।

*वजन घटाने के लिए मददगार

शकरकंद वजन घटाने में मददगार होती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भर कर रखता है। जिससे आपको भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रिण में रहता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

*डिटॉक्स करता है

कई बार शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ परेशानी का कारण बनते हैं। शकरकंद में मौजूद विटामिन और नियासिन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और इंफेक्शन से बचाता है।

Next Story