Begin typing your search above and press return to search.

Sattu benefits in summer: गर्मी में लू और एनर्जी लाॅस से बचाएगा पौष्टिकता से भरपूर सत्तू, ज़रूर करें समर डाइट में शामिल

Sattu benefits in summer: गर्मी में लू और एनर्जी लाॅस से बचाएगा पौष्टिकता से भरपूर सत्तू, ज़रूर करें समर डाइट में शामिल
X
By NPG News

Sattu benefits in summer डेस्क। गर्मी में लू लगना, हद से ज्यादा थकान और एनर्जी की कमी महसूस करना, दस्त लगना जैसी समस्याएं आम हैं। ऐसे में सादा और पौष्टिक नाश्ता है 'सत्तू'। हमारे बुज़ुर्गों ने जिस तरह के खानपान को प्रोत्साहित किया, उसके फायदे आज दुनिया मान रही है। मूलतः भुने चने को पीस कर तैयार किए जाने वाले सत्तू को 'गरीबों का प्रोटीन' कहा जाता है। साथ ही सत्तू कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, मैग्निशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भी भरा होता है। यह आपको लू और थकान से तो बचाता ही है, शरीर को अंदरूनी ठंडक भी देता है। आइए इसके फायदे जानते हैं।

करता है लू से बचाव

गर्मियों में रोजाना नाश्ते में सत्तू का सेवन करके घर से बाहर निकलना काफी फायदेमंद है। दरअसल सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और लू लगने से भी बचाता है।

शानदार एनर्जी ड्रिंक है सत्तू का शर्बत

गर्मी के मौसम में सत्तू का शर्बत एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है। इसे आप पानी में सत्तू पाउडर, नींबू का रस, शक्कर और आइस क्यूब डालकर तैयार कर सकते हैं।भुना जीरा मिलाएंगे तो और बढ़िया। सत्तू विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आप बाहर से बेहद थके हुए आएं तो इसे बनाकर पी लें। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम है।

डायबिटीज़

सत्तू में आटे की तुलना में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी कम होती है। इसका 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' लो होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद

सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट साफ होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी

की शिकायत से छुटकारा मिलता है। सत्तू को खाने से काफी देर तक आपको पेट भरा महसूस होता है इसलिए आप अनहेल्दी चीज़ों की ओर कम आकर्षित होते हैं। नतीजतन गैरज़रूरी फैट भी इकट्ठा नहीं करते।

भूख भी बढ़ाता है सत्तू

वहीं जिन लोगों को भूख कम लगने की समस्या है, उनके लिए भी सत्तू फायदेमंद है।

सत्तू में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो भूख को बढ़ाने में मददगार साबित होते है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

सत्तू का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है। गर्मियों में ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने के आसार बढ़ जाते हैं। सत्तू का शरबत पीने से ब्लड प्रेशर संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाएगा सत्तू

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सत्तू बहुत उपयोगी है। सत्तू लिवर को फिट रखता है। सत्तू में फाइबर अधिक होता है जो खून में फैट के लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है।

त्वचा के लिए भी हैं फायदे

गर्मियों में सत्‍तू ड्रिंक पीना आपकी त्वचा के लिए भी बहुत काम का है। यह आपकी त्‍वचा को हाइड्रेट रखने व नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है।

Next Story