Begin typing your search above and press return to search.

Period Panties: पीरियड्स के दौरान पहनिए 'पीरियड पैंटीज़', रहेंगी कंफर्ट...

Period Panties: पीरियड्स के दौरान पहनिए पीरियड पैंटीज़, रहेंगी कंफर्ट...
X
By Gopal Rao

Period Panties : पीरियड्स के दौरान कंफर्ट की चाह स्वाभाविक है क्योंकि निस्संदेह इन पांच दिनों में महिलाएं कष्ट से तो गुज़रती ही हैं,अनकंफर्टेबल भी फील करती हैं। खासकर जब वे घर से बाहर होती हैं तब उठते-बैठते उनका मन आशंका से भरा रहता है कि कहीं कपड़ों पर दाग न लग गया हो और उन्हें सहकर्मियों या क्लासमेट्स के बीच शर्मिंदा न होना पड़े। महिलाओं की इसी ज़रूरत को समझ कर नए- नए प्रोडक्ट मार्केट में आ रहे हैं। पीरियड पैंटीज़ भी एक अपेक्षाकृत नया प्रोडक्ट है जिसे बहुतों ने अभी इस्तेमाल नहीं किया है। तो ये पीरियड पैंटीज़ कैसी होती हैं, हर तरह के फ्लो को झेल सकती हैं या नहीं,वाकई रीयूज़ेबल हैं या नहीं, दावों में कितनी सच्चाई है,इन सब बातों पर आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे।

कैसी होती हैं पीरियड पैंटीज़ ?

पीरियड पैंटीज़ देखने में तो सामान्य पैंटीज़ जैसी ही होती हैं लेकिन उनमें माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर की कई परतें या एब्साॅरबेंट लेयर होती हैं जो न केवल पीरियड ब्लड को सोख लेती हैं, लीक नहीं होने देतीं, बल्कि स्मैल को भी मानो लाॅक कर देती हैं। इसलिए इन्हें पहनना एक अच्छा अनुभव है। कुछ कंपनियों ने बैंबू फाइबर से बनी हुई पीरियड पैंटीज़ भी मार्केट में उतारी हैं जो स्किन के लिए बेहतर होने का दावा करती हैं।

कैसे फ्लो को संभाल सकती हैं?

पीरियड पैंटीज़ बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि ये हर तरह के फ्लो को झेल सकती हैं। साथ ही 8 से 10 घंटे तक आप बिना टेंशन इन्हें इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन हकीकत में ये शुरूआती दिनों के हैवी फ्लो को नहीं झेल पाती हैं।हां आखिरी के तीन दिनों के लिए या उन महिलाओं के लिए जिन्हें हैवी फ्लो का सामना नहीं करना पड़ता, उनके लिए उपयोगी हैं। ये संभव है कि इन्हीं पैंटीज़ में आप एक एक्स्ट्रा पैड भी लगा लें और उसकी क्षमता जब खत्म होती लगे तो उसे निकाल कर फेंक दें। अब पीरियड पैंटीज़ में पहले से लगा पैड आपको एकदम फ्रेश मिलेगा और आप अगले कुछ घंटों के लिए निश्चिंत हो सकती हैं। अगर आप केवल पीरियड पैंटीज़ के भरोसे बाहर जा रही हैं तो हर 4 से 5 घंटे में इन्हें बदलने की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप अपने हैंड बैग में एक्स्ट्रा पैन्टी, पैड, टैंपोन या कप ज़रूर रखें।

क्या ये रीयूज़ेबल हैं?

हां, ये रीयूज़ेबल हैं। इन्हें साबुन या डिटर्जेंट से धो कर, धूप में सुखा दें, फिर आप इन्हें दोबारा यूज़ कर सकती हैं। कंपनियों के अनुसार इन्हें दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ महिलाओं ने इस बात को सच भी पाया है लेकिन आमतौर पर इन्हें 6-8 महीने तक इसके सारे लाभों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत केयर से इस्तेमाल किया जाए तो इनकी उपयोग अवधि बढ़ सकती है।

पर्यावरण के लिए अनुकूल

पैड्स के बढ़ते कचरे से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है क्योंकि इनमें पाॅलीमर होता है जो बायोडिग्रेडेबल नहीं होता। सालों साल ये ऐसे ही पड़े रहते हैं। इनका रासायनिक विघटन नहीं हो पाता जो पर्यावरण के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

पीरियड पैंटीज़ के बारे में एक तथ्य यह भी है कि ये नाॅर्मल पैंटीज़ से महंगी हैं। अलग-अलग कंपनियों के रेट अलग हैं लेकिन ये अपेक्षाकृत ज्यादा ही हैं।लेकिन हां निस्संदेह ये पीरियड्स के आखिरी दो- तीन दिनों के लिए काफी यूज़फुल हैं। साथ ही लीक प्रूफ हैं। इस लिहाज से इन्हें ट्राई किया जा सकता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story