Begin typing your search above and press return to search.

Nag Kesar Crurna Benefits: बार-बार हो रहा है मिसकैरेज? मदद कर सकता है नागकेसर चूर्ण, जाने फायदे...

Nag Kesar Crurna Benefits: बार-बार हो रहा है मिसकैरेज? मदद कर सकता है नागकेसर चूर्ण, जाने फायदे...

Nag Kesar Crurna Benefits: बार-बार हो रहा है मिसकैरेज? मदद कर सकता है नागकेसर चूर्ण, जाने फायदे...
X
By Gopal Rao

Nag Kesar Crurna Benefits: प्रेग्नेंट होते ही माँ बनने की कल्पना से स्त्री का दिल खिल उठता है लेकिन जब एकाध महीने बाद ही गर्भ संभल न पाए और मिसकैरेज वो जाए तो दिल फट पड़ता है। भावी माता-पिता को जीवन भर का दर्द मिल जाता है। मिसकैरेज और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही गंभीर समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी नागकेसर का चूर्ण बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेदिक गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर कंचन शर्मा ने महिलाओं के लिए नागकेसर चूर्ण के फायदों की जानकारी साझा की है। आइये जानते हैं महिला स्वास्थ्य के लिए नागकेसर चूर्ण के फायदे।

यूट्रस को स्ट्राॅन्ग बनाए

जिन महिलाओं का यूट्रस कमजोर है, जिस वजह से गर्भ संभल नहीं पा रहा है तो उन महिलाओं को तुरंत ही नाग केसर चूर्ण का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इससे उन्हें काफी फायदा मिल सकता है।

यूट्रस की सफाई

डिलीवरी के बाद महिला के गर्भाशय की सफाई जरूरी है क्योंकि इससे किसी तरह के संक्रमण का डर खत्म हो जाता है। नागकेसर चूर्ण के सेवन से यूट्रस की सफाई भली-भांति हो जाती है।

अत्यधिक रक्त स्राव से राहत

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या रहती है उन्हें भी नागकेसर चूर्ण के सेवन से बहुत फायदा होता है।

फीमेल इंफर्टिलिटी दूर करे

जिन महिलाओं को गर्भधारण में दिक्कत आ रही है उनके लिए भी नागकेसर चूर्ण बेहद फायदेमंद है। डॉक्टर कंचन शर्मा के अनुसार इसके सेवन से महिलाओं के लिए गर्भधारण आसान हो जाता है।

हार्मोन बैलेंस बनाए

बहुत सी महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है। बहुत सी युवतियां हार्मोनल इंबैलेंस के चलते पीसीओडी जैसी समस्याओं की शिकार होती हैं और उनके पीरियड्स भी रेगुलर नहीं आते। इससे आगे चलकर उनको गर्भधारण में भी दिक्कत होती है। वहीं मीनोपॉज के दौर में अधिकतर महिलाएं इसका सामना करती हैं। जिसके चलते वे मूड स्विंग, चिड़चिड़ाहट, थकान, बालों का झड़ना, हड्डियों का तेजी से कमजोर होना जैसी अनेक समस्याओं का सामना करती हैं। नाग केसर चूर्ण इन सभी समस्याओं से महिलाओं को बचा सकता है क्योंकि इसके सेवन से हार्मोनल बैलेंस सुधरता है।

इंफ्लेमेशन से राहत

महिलाओं में इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली दिक्कतें भी बहुत काॅमन हैं। जिसके चलते उनको शरीर में बहुत तरह के दर्दों और मोटापे का सामना करना पड़ता है। नागकेसर चूर्ण के सेवन से इन्फ्लेमेशन से राहत मिलती है।

पित्त और कफ को बैलेंस करे

शरीर में पित्त और कफ का बढ़ जाना अनेक समस्याओं का कारण बनता है। नागकेसर चूर्ण के सेवन से पित्त और कफ को बैलेंस किया जा सकता है।

कैसे लें नागकेसर चूर्ण

डॉ कंचन शर्मा के मुताबिक जो महिलाएं उपरोक्त परेशानियों से जूझ रही हों उनको एक गिलास पानी में आधा चम्मच नागकेसर चूर्ण और आधा चम्मच सौंफ का पाउडर मिलाकर तब तक उबालना चाहिए जब तक पानी आधा गिलास ना रह जाए। अब इसे छान लें और दिन में एक बार इसका सेवन करें।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story