Monsoon Home Remedies: बारिश में पेट की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेद में है हर मर्ज का समाधान
Monsoon Home Remedies: मानसून आते ही मौसम में नमी की मात्रा बढ़ जाती है और इसी के साथ कई लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती है अधिकतर लोगों को अपच, गैंस पेट दर्द, दस्त और भूख ना लगने की समस्या होती है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में इन परेशानियों से राहत के उपाय बताए गए हैं आइए जान लेते हैं।

Monsoon Home Remedies
Monsoon Home Remedies: मानसून आते ही मौसम में नमी की मात्रा बढ़ जाती है और इसी के साथ कई लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती है अधिकतर लोगों को अपच, गैंस पेट दर्द, दस्त और भूख ना लगने की समस्या होती है। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में इन परेशानियों से राहत के उपाय बताए गए हैं आइए जान लेते हैं।
अदरक और काला नमक-
आप भोजन करने जा रहे हैं तो उससे आधे घंटे पहले आप अदरक के साथ काला नमक डालकर उसे चबाएं इससे पाचन क्रिया तो मजबूत होती ही है साथ ही पेट में बनने वाली गैस को भी कम करता है।
त्रिकटु चूर्ण-
ये एक ऐसा चूर्ण है जो आपके पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। इसमें सौंठ, काली मिर्च और पिपली का मिश्रण होता है इसे आप भोजन के बाद खाएं। इस चूर्ण को आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से अपच और भारीपन में राहत मिलती है।
पुदीना और अजवाइन की चाय-
पेट की गैस और मरोड़ से राहत पाने के लिए पुदीना और अजवाइन की चाय बेहद लाभकारी होती है। इसे दिन में एक से दो बार पीने से पेट हल्का रहता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
सादा और हल्का खाना खाएं-
कोशिश करें कि मानसून में तली-भुनी और भारी चीजों का सेवन ना करें। खिचड़ी, मूंग दाल और उबली सब्जियां जैसी चीजें इस मौसम में सबसे ज्यादा लाभकारी होती हैं। जिससे पेट पर कोई दबाव नहीं पड़ता और आपके शरीर को भी ऊर्जा मिलती है।
सौंफ का पानी-
रातभर एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को भिगोकर रख दें और सुबह इसे छानकर पी लें। इससे पेट साफ रहता है। गैस, बदहजमी की समस्या भी दूर होती है।
हाइड्रेटेड रहें-
बरसात में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत बनी रहती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि पाचन क्रिया सामान्य बनी रहे।
अस्वीकरण- इस रिपोर्ट में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सुझावों पर आधारित हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, खासकर यदि आप किसी पुरानी बीमारी की दवाई ले रहे हों।
