Begin typing your search above and press return to search.

Depression Ke Lakshan: कैसे शुरू होती है डिप्रेशन के लक्षण, नींद का नही आने जैसे ये है 7 खतरनाक कारण, जानिए

Depression Ke Lakshan: डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है। अधिकांश लोग समय रहते इसका अंदाजा नहीं लगा पाते। वे किसी भी बात पर दिल से खुश नहीं हो पाते।

Depression Ke Lakshan: कैसे शुरू होती है डिप्रेशन के लक्षण, नींद का नही आने जैसे ये है 7 खतरनाक कारण, जानिए
X
By Yogeshwari verma

Depression Ke Lakshan: डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है। अधिकांश लोग समय रहते इसका अंदाजा नहीं लगा पाते। वे किसी भी बात पर दिल से खुश नहीं हो पाते। अगर आपके साथ ही कुछ ऐसा ही हो रहा है तो हो सकता है कि ​आप डिप्रेशन का शिकार हों। हर किसी की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा दौर आता है, जब सबके बीच में होते हुए भी वे अकेला महसूस करते हैं। एक अजीब सा दुख, निराशा उन्हें घेर लेती है। उन्हें कुछ भी अच्छा लगना बंद हो जाता है। डिप्रेशन एक मानसिक रोग है इसका उपचार जरूरी है।

डिप्रेशन शुरुआती लक्षण:-.

1. भूख बताएगी दिल का हाल:- आपको भूख के बदलाव भी डिप्रेशन को बताता है। या फिर एकदम से आपकी भूख बिल्कुल कम हो गई है तो ये दोनों ही स्थितियां डिप्रेशन का संकेत हैं। डिप्रेशन के कारण आपका वजन बढ़ भी सकता है और कम भी हो सकता है।

2. नींद गायब होना:- आपकी नींद का डिप्रेशन की ओर इशारा करता है। यदि आपको अनिद्रा की शिकायत है या नींद के पैटर्न में यह बदलाव अवसाद का कारण हो सकता है।

3. हमेशा उदास रहना:- आपको खालीपन लग रहा है या फिर आपका मूड खराब है डिप्रेशन लक्षण है उदासी का अगर आप दो या इससे ज्यादा सप्ताह तक लगभग हर दिन उदासी महसूस कर रहे हैं। तो ये डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।

4. हर समय थकान महसूस करना:- डिप्रेशन आपकी ऊर्जा को 'खत्म' कर देता है, खासकर कि क्लीनिकल डिप्रेशन। कभी-कभी तो आपको अपने दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी हो सकती है।अगर आप डिप्रेशन में हैं तो आपको हमेशा ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आप हमेशा थके हुए रहेंगे।

5. किसी भी प्रकार काम में रुचि न लगाना:- जब आप डिप्रेशन में होते हैं तो आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता। यहां तक कि पहले जो काम या गतिविधियां आपको अच्छी लगती थीं, उनमें भी आपकी रुचि खत्म हो जाती है। आपको किसी से मिलना, दोस्तों के साथ बाहर जाना, खेलना आदि कुछ भी अच्छा नहीं लगता। यह डिप्रेशन का एक गंभीर लक्षण है।

6. अपराध बोध की भावना:- वह अपराध बोध उसे महसूस होने लगता है कि जो कुछ भी गलत हुआ है उसका कारण वही है। डिप्रेशन से पीड़ित शख्स हर गलत काम या परिणाम के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगता है।

7. परेशानी:- डिप्रेशन के कारण लोगों को अपने निर्णय लेने में काफी परेशानी होने लगती है। वे किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं, ऐसे में वे निर्णय लेने में भी डरने लगते हैं।

Next Story