Begin typing your search above and press return to search.

Constipation in winter : ये हलवा सर्दियों में शाम के समय खाएंगे तो कब्ज़ को भूल जाएंगे

Constipation in winter : ये हलवा सर्दियों में शाम के समय खाएंगे तो कब्ज़ को भूल जाएंगे
X
By NPG News

सर्दियों में अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान होते हैं। सर्दियों में कब्ज की समस्या शरीर में पानी की कमी से हो सकती है। दरअसल, सर्दियों में प्यास कम लगती है और लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अलावा, सर्दियों में हमारी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है। लोग माॅर्निग वाॅक से बचने लगते हैं। एक कारण यह भी है कि सर्दी में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। इससे वेस्ट कम बनता है और पानी की कमी के कारण कठोर हो जाता है। इस वजह से सर्दियों में कब्ज की समस्या ज्यादा होती है।

सर्दी में पाचन सही रखने और कब्ज़ की समस्या से निज़ात पाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका हम आपको बता रहे हैं और वो है पौष्टिक और स्वादिष्ट पपीते और गुड़ का हलवा। चलिए जानते हैं पपीते और गुड़ से बनने वाले खास हलवे के बारे में।

पपीता पसंद नहीं तो जोड़ें स्वाद इस तरह

आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर लोगों को पपीता पसंद नहीं होता हैं, यह जानते हुए भी उसे खाने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं, लोग इसे अवाॅइड करते है। इसलिए जरूरी है पपीते को किसी स्वादिष्ट तरीके से खाया जाए।लेकिन क्या आपने पपीते और गुड़ का हलवा खाया है?

पाचन को तेज़ करने में मदद करेगा हलवा

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पपीते का हलवा काफी फायदेमंद हो सकता है। पपीते में फाइबर होता है और वहीं गुड़ एंजाइम्स को बूस्ट करने में मदद करता है। अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह पाचन को तेज करने में मदद करता है।

कब्ज को दूर करे - पपीता और गुड़ दोनों ही कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। पपीते में फाइबर होता है, जो आंतों से वेस्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको भी शाम के समय पपीते और गुड़ का हलवा जरूर खाना चाहिए।

ऐसे बनाएं पपीते और गुड़ का हलवा

इस हलवे को बनाने के लिए पका हुआ पपीता लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बड़े बर्तन में 1 चम्मच देसी घी डालकर पपीते को भून लें। उसके बाद इसे मैश कर ले और एक कप दूध डाल लें। थोड़ा गाढ़ा होने के बाद इसमें गुड़ डाल दें और अच्छे से पकने दें। जब इसका रंग ब्राउन हो जाए तो आपका हलवा तैयार हो चुका है। स्वाद के लिए आप इसमें काजू, बादाम व किशमिश आदि भी डाल सकते हैं।

शाम के समय अगर आप इस हलवे को खाएंगे तो सुबह आपका पेट ठीक तरह से साफ होने में मदद मिलेगी। साथ ही इसकी एक और खूबी यह है कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए इसका सेवन खासतौर पर सर्दियों में करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन दिनों वायरल इन्फेक्शन व अन्य बदलते मौसम की बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है।

Next Story