Body Protein Tips: क्या आपके शरीर में हो गई है प्रोटीन की कमी, नाश्ते में शामिल करें ये 8 हेल्दी फूड्स, जानिए...
Body Protein Tips: शरीर में प्रोटीन ठीक मात्रा में रहे, ये सब कुछ इस पर डिपेंड करता है कि हम खाते क्या हैं।

Body Protein Tips: शरीर में प्रोटीन ठीक मात्रा में रहे, ये सब कुछ इस पर डिपेंड करता है कि हम खाते क्या हैं। जो प्रोटीन से भरपूर हैं और जिन चीजों को आप नाश्ते में लेकर आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं। लंच के वक्त उतनी ही अच्छी भूख लगेगी। डॉक्टर कहते हैं कि एक अच्छे और हेल्दी नाश्ते से दिन की शुरुआत करना शरीर को ठीक रखता है। ये सब कुछ इस पर डिपेंड करता है कि हम खाते क्या हैं। तो बस इसीलिए आज हम आपको ऐसे 8 नाश्ते की चीजों के बारे में बताने वाले हैं शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं।
1 अंडे:- अंडे को उबाल सकते हैं, ऑमलेट बना सकते हैं या फिर अंडे की भुर्जी भी खा सकते हैं। अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स हैं। अंडे में अमीनो एसिड्स होते हैं, एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जो शरीर को एनर्जी और मसल्स के डेवलपमेंट में मदद करते हैं।
2. दही:- ग्रीक योगर्ट में सामान्य दही की तुलना में दोगुना प्रोटीन होता है। 200 ग्राम दही में लगभग 15 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है।यह पाचन में भी सहायक है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।इसे आप फलों, नट्स, या शहद के साथ मिला कर स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बना सकते हैं।
3. दलिया:- ओट्स में फाइबर और प्रोटीन दोनों होते हैं, 100 ग्राम ओट्स में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है। ओट्स खाने से मेटाबोलिज़्म भी बेहतर होता है। सुबह के नाश्ते के वक्त आपके लिए ये हेल्दी ऑप्शन है। इसे आप दूध या पानी के साथ पका सकते हैं और ताजे फलों, नट्स, या बीजों के साथ खा सकते हैं।ओट्स यानी दलिया भी प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है।
4. मूंग दाल चिल्ला:-स्वाद के साथ साथ आपके लिए प्रोटीन इंटेक के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। मूँग दाल चिल्ला प्रोटीन रिच नाश्ता है। मूँग दाल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है और ये आसानी से पच भी जाता है। 100 ग्राम मूँग दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मूँग दाल को भिगोकर उसे पीसकर उसमें हल्का सा मसाला डालकर चिल्ला बना सकते हैं।
5. पनीर:- पराठे या सलाद में भी जोड़ सकते हैं।100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। पनीर एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स है, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए। पनीर को आप टोस्ट,आप इसे हल्का तला हुआ या फिर सादा भी खा सकते हैं।
6. स्मूदी:- स्मूदी एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता हो सकता है। जो शरीर को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाएंगे। आप इसमें प्रोटीन पाउडर, दूध, दही, केला, बेरीज, और बादाम जैसे प्रोटीन जोड़ सकते हैं। यह न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है।
7. अखरोट सीड्स:- आप इन्हें अपनी स्मूदी, दही या ओट्स में मिला सकते हैं, या स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं।अखरोट, बादाम, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और सूरजमुखी के बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के बेहतरीन सोर्स हैं।इन नट्स और बीजों का सेवन नाश्ते में करने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सकता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है।
8. टोफू:- यह स्पेशली शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।टोफू, सोया से बना हुआ एक प्रोटीन रिच नाश्ता हो सकता है। टोफू के हर सौ ग्राम में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। आप इसे भुन कर सूप, सलाद इस्तेमाल कर सकते हैं। टोफू प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और आयरन का भी अच्छा है।