Begin typing your search above and press return to search.

Shree Sarveshwari Group: श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में मनाई गई अघोरेश्वर भगवान राम जी की 88वीं जयंती

Shree Sarveshwari Group:

Shree Sarveshwari Group: श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में मनाई गई अघोरेश्वर भगवान राम जी की 88वीं जयंती
X
By Sanjeet Kumar

Shree Sarveshwari Group: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में अघोरेश्वर भगवान राम जी की 88वीं जयंती मनाई गई। भाद्र शुक्ल सप्तमी, संवत् 2081, तदनुसार मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 को अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी के पुनीत प्रांगण में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 88वीं जयंती संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में तथा संस्था के हजारों सदस्यों, शिष्यों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति भक्तिमय वातावरण में मनाई गई।

प्रातःकाल 5:30 बजे प्रभातफेरी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालु बड़ी संख्या में अघोरेश्वर महाप्रभु का जयकारा लगाते हुए अघोरेश्वर भगवान राम घाट, गंगातट, अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पहुंचे। वहां से कलश में गंगाजल लिया और पड़ाव आश्रम वापस आये। आगे भक्तों ने आश्रम परिसर में सफाई-श्रमदान किया। सुबह 8:00 बजे पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने अघोरेश्वर महाप्रभु के चिरकालिक आसन का विधवत् पूजन संपन्न किया। पृथ्वीपाल जी ने सफलयोनि का पाठ किया। पाठ के उपरांत पूज्यपाद बाबा द्वारा मन्दिर परिसर में हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर अघोरेश्वर महाप्रभु की चरण-पादुका पर पुष्पांजली देकर आशीर्वाद प्राप्त किया और अन्नपूर्णा नगर में जाकर प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें- फकीरी और आयुर्वेदिक दवा से मिर्गी का चमत्कारिक इलाज, सर्वेश्वरी आश्रम में उमड़ी भीड़, 256 मिर्गी पीड़ितों का उपचार..

उल्लेखनीय है कि पड़ाव आश्रम पर दो दिवसीय लोलार्क षष्ठी व अघोरेश्वर जयंती पर्व का आयोजन किया गया था। इससे पूर्व दो दिनों से चल रहे “अघोरान्ना परो मन्त्रः नास्ति तत्त्वं गुरो: परम्” के अखंड संकीर्तन का समापन अपराह्न 3:30 बजे पूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी द्वारा पूजन के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें- गुरू गोविंद दोऊ सामने...अघोर पीठ में 1 लाख से अधिक शिष्यों ने बाबा संभवराम जी का किया दर्शन

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story