Chandra Grahan 2026: छत्तीसगढ़ में कितने बजे से दिखाई देगा चंद्रग्रहण, रायपुर में नोट कर लें ग्रहण का सही समय
आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 3 मार्च 2026, आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण आज भारत के अधिकांश हिस्सों में 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 48 मिनट तक दिखाई देगा। वहीं छत्तीसगढ़ में सिर्फ राजधानी रायपुर में ही चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। ऐसे में अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि रायपुर में चंद्रग्रहण कितने बजे दिखाई देगा ?, तो चलिए जानते हैं।
कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण ?
बता दें कि आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चूका है, जो कि सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
चंद्रग्रहण कब से कब तक रहेगा ?
चंद्रग्रहण 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। कूल ग्रहण करीब 3 घंटे 27 मिनट तक रहने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में शाम 05 बजकर 59 देखने को मिलेगा। साथ ही ईस्टर्न एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई शहरों में दिखाई देगा।
रायपुर में कब दिखेगा चंद्रग्रहण ?
वहीं अगर बात करें छत्तीसगढ़ की तो सिर्फ राजधानी रायपुर में चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर में भी पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में 6 बजकर 7 मिनट में चंद्रमा उदय के दौरान ग्रहण अपने अंतिम चरण में रहेगा, इसलिए रायपुर में सिर्फ ग्रहण का अंतिम हिस्सा ही देखने को मिलेगा। रायपुर में 41 मिनट तक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए ?
- चावल, दूध, घी और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ होता है.
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव, चंद्रमा और ईष्ट देव के मंत्र का जाप करें.
- चंद्र ग्रहण के दौरान श्राद्ध, हवन, तप करें, इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं.
- चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से नहाना चाहिए.
- स्नान के बाद घर के मंदिर को गंगा जल से साफ करके शुद्धिकरन करें.
- इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत न करें.
- ग्रहण के दौरान ध्यान, भजन कीर्तन करना शुभ माना जाता है.
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए ?
चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है. ऐसे में घर के मंदिर को लाल या फिर पीले कपड़े से ढक कर रखना चाहिए. क्योंकि इस दौरान भगवान की मूर्ती को छुना अशुभ माना जाता है.
- चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें.
- इस दौरान नाखून और बाल काटना अशुभ होता है.
- चंद्र ग्रहण में नकारात्मक बाते, गुस्सा, विवाद से बचें.
- चंद्र ग्रहण गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
- इस दौरान न भोजन पकाएं और भोजन - जल ग्रहण न करें, यह अशुभ होता है.
- ग्रहण में सोने और मालिश से बचें.
