Begin typing your search above and press return to search.

What Is The Ideal Temperature Of AC For Sleeping : आप रात को सोते समय AC का Temperature कितना रखते हैं ?

रात को सोते समय एसी का आइडियल तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। इस तापमान पर नींद अच्छी आती है। वहीं अगर आप तापमान 20 डिग्री से कम करते हैं, तो ज्यादा ठंड की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

What Is The Ideal Temperature Of AC For Sleeping : आप रात को सोते समय AC का Temperature कितना रखते हैं ?
X
By Meenu

What Is The Ideal Temperature Of AC For Sleeping : गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा हुआ है कि पंखे और कूलर में भी लोगों को चैन की नींद नहीं आ रही है। इस कारण कई लोग अपने घरों में नया एसी खरीदकर लगा रहे हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपके रूम का तापमान आपकी नींद को सीधे तौर पर प्रभावित करता है।

अगर आपके आस-पास काफी गर्मी है ऐसी स्थिति में नींद का आना काफी कठिन हो जाता है। इस कारण अगर आप गर्मी के सितम से बचने के लिए एसी का उपयोग कर रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि रात को सोते समय एसी का तापमान कितना होना चाहिए?




  • विशेषज्ञों के मुताबिक रात को सोते समय एसी का आइडियल तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। इस तापमान पर नींद अच्छी आती है। वहीं अगर आप तापमान 20 डिग्री से कम करते हैं, तो ज्यादा ठंड की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
  • वहीं बुजुर्गों के लिए एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस सही रहता है। वयस्कों की तुलना में बुजुर्गों को ज्यादा ठंड लगती है। इस कारण 24 डिग्री से कम तापमान पर उनकी सेहत खराब हो सकती है। एसी से सुबह तक कमरे का तापमान काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इस कारण आपको पहले से ही कमरे के मुताबिक एसी का तापमान सेट कर देना चाहिए।


डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान आदि बीमारियों से आप बच सकते हैं


गर्मी के मौसम में अगर आप एसी में सोते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान आदि बीमारियों से आप बच सकते हैं। वहीं एसी में सोने के जितने फायदे हैं उतने ही इसके नुकसान भी हैं। अगर आपका एसी गंदा है, तो उसमें डस्ट, बैक्टीरिया, जर्म, फंगस आदि होने के खतरे काफी बढ़ जाते हैं।

Next Story