Begin typing your search above and press return to search.

Meetha khane ki craving ko kaise kam Kare: भोजन के बाद मीठा खाने की तलब को कैसे करें कंट्रोल! इन 5 सुपरफूड के सेवन से दूर होगी मीठा खाने की इच्छा

भारतीय आयुर्वेद शास्त्रों में मीठे के अधिक सेवन को कफ दोष का कारण बताया गया है इसलिए अपने भोजन में मीठा स्वाद संतुलित ही रखें। खुशी की बात यह है कि दुनिया में कुछ ऐसी चीजे भी हैं जो आपके मीठे खाने की तलब को कम कर सकती है।

Meetha khane ki craving ko kaise kam Kare: भोजन के बाद मीठा खाने की तलब को कैसे करें कंट्रोल! इन 5 सुपरफूड के सेवन से दूर होगी मीठा खाने की इच्छा
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Meetha khane ki craving ko kaise kam Karen: मीठा स्वाद दुनिया के हर व्यक्ति को पसंद होता है। भारतीय घरों में तो भोजन के बाद मीठा खाना जैसे कोई रिवाज ही बन गया है। किसी भी प्रकार का मीठा भोजन हमारे दिमाग को तुरंत सक्रिय कर देता है और शरीर में डोपामाइन हार्मोन (खुशी देने वाला) की मात्र भी बढ़ने लगती है यही वजह है कि सभी स्वाद में मीठा ही हमें अधिक पसंद आता है। शरीर का पूरी तरह से थक जाने के बाद किसी मीठे चीज का सेवन एक एनर्जी बूस्टर की तरह कार्य करता है। मीठे खाने की यही तलब लोगों को शुगर, वजन बढ़ने जैसी बड़ी बीमारियों के चपेट में ला देती है। भारतीय आयुर्वेद शास्त्रों में मीठे के अधिक सेवन को कफ दोष का कारण बताया गया है इसलिए अपने भोजन में मीठा स्वाद संतुलित ही रखें। खुशी की बात यह है कि दुनिया में कुछ ऐसी चीजे भी हैं जो आपके मीठे खाने की तलब को कम कर सकती है।

1. खजूर/Dates

खजूर का सेवन आपके मीठे खाने की तलब को काफी हद तक काम कर सकता है क्योंकि खजूर में पहले से ही प्राकृतिक मिठास होती है जो घरों में उपयोग होने वाले चीनी से लाख गुना बेहतर और पौष्टिक है। कई बार घरों में चीनी युक्त भोजन के सेवन से ब्लड में शुगर की मात्रा अचानक बढ़ जाती है लेकिन खजूर में भरपूर फाइबर होने की वजह से हमारा शरीर शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित करता है। खजूर में भी मेडजूल खजूर (Medjoul Dates) का सेवन काफी लाभदायक है।

2. ताजे व मीठे फल/fresh and sweet fruits

मीठे खाने की क्रेविंग को कम करने के लिए ताजे व रसीले फलों का सेवन किया जा सकता है। मीठे फलों में जामुन, अंगूर, सेब, संतरा, आम और बेरीज जैसे फल शामिल है। इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बनाए रखते हैं साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

3. पीनट बटर/Peanut Butter

कई बार हमें बहुत जोरों से भूख लगती है और हम अपने आप को मीठा खाने से नहीं रोक पाते तो ऐसे में पीनट बटर का सेवन बहुत ही अच्छा उपाय है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को ज्यादा भूख लगने नहीं देती और हमें मीठे की क्रेविंग भी कम लगती है। कोशिश करें कि जीरो एडेड शुगर वाला नेचुरल पीनट बटर का इस्तेमाल करें।

4. डार्क चॉकलेट/Dark Chocolate

यदि आपको मीठे में चॉकलेट खाने का मन बहुत करता है तो डार्क चॉकलेट खाना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। डार्क चॉकलेट में 60 से 70% तक कोको होती है और इसमें शक्कर भी बहुत कम मात्रा में डाला जाता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स एंटीऑक्सीडेंट अधिक पाया जाता है, जो कि हार्ट के लिए काफी अच्छा है।

5. ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन

यदि आपको मीठा खाने का मन है और आप स्वस्थ भी रहना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट जैसे काजू, किशमिश, अंजीर, अखरोट, पिस्ता आदि खाना बेहद लाभकारी होगा। ये ड्राई फ्रूट्स आपको मीठे खाने की क्रेविंग से तो बचाएंगे ही साथ ही शरीर को आवश्यक प्रोटीन भी प्रदान करेंगे।

अतिरिक्त ज्ञान

ऊपर दिए गए पांच विकल्पों में से आपके पास कोई भी विकल्प न हो तब मीठे खाने की क्रेविंग से इस प्रकार बच सकते है–

• जब भी आपको मीठा खाने की तेज इच्छा हो तो शारीरिक कार्य जैसे– तेज गति से चलना, दौड़ना या व्यायाम करने जैसे कार्य करें। इससे आपका दिमाग मीठे खाने से हटकर शारीरिक श्रम में लग जाएगा।

• जब भी आपको अधिक भूख लगती है तो मीठा खाने का ही मन करता है इसलिए शरीर को जरूर से ज्यादा भूखा न रहने दें।

• मस्तिष्क में अत्यधिक तनाव न ले। कई शोध में पता चला है कि यह आपके खाने की इच्छा को बढ़ा सकता है।

• दिन के समय पर्याप्त पानी पीना और रात के समय अच्छी नींद लेना भी जरूरी है।

Next Story