Begin typing your search above and press return to search.

ईरान–इजरायल युद्ध के बाद क्यों महंगा हो रहा LPG? जानिए फैक्ट्री में कैसे बनता है रसोई गैस!

LPG Gas Kaise banaya jata hai: क्या आपने कभी सोचा है कि दूसरे देशों में युद्ध के वजह से भारत में गैस के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग होने वाला एलपीजी गैस होता क्या है? आइए जानते हैं की फैक्ट्री में एलपीजी गैस कैसे बनती है और यह आपके घरो तक कैसे पहुंचती है?

ईरान–इजरायल युद्ध के बाद क्यों महंगा हो रहा LPG? जानिए फैक्ट्री में कैसे बनता है रसोई गैस!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

LPG Gas Kaise banaya jata hai: ईरान–इजरायल युद्ध के बाद जिस तरह से भारत में रसोई गैस LPG की कीमत बढ़ रही है वह काफी चिंताजनक है। लोगों को महंगे गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, शहरों में कई होटल बंद होते जा रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूसरे देशों में युद्ध के वजह से भारत में गैस के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग होने वाला एलपीजी गैस होता क्या है? आइए जानते हैं की फैक्ट्री में एलपीजी गैस कैसे बनती है और यह आपके घरो तक कैसे पहुंचती है?

युद्ध का भारत के कच्चे तेल पर बड़ा प्रभाव

दुबई, अरब और ईरान जैसे कई खाड़ी देशो में कच्चे तेल (Crude Oil) के बड़े भंडार मौजूद है। भारत में कच्चे तेल का कुछ हिस्सा इन्हीं देशों से आयात किया जाता है लेकिन युद्ध के वजह से तेल की सप्लाई बहुत प्रभावित हुई है। तेल और गैस की यह कमी एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय संकट बनती जा रही है। चलिए जानते हैं कि इन कच्चे तेलों से एलपीजी गैस कैसे बनाया जाता है।

कैसे बनता है LPG गैस

घरों में एलपीजी गैस का कनेक्शन, लकड़ी और कोयले का एक बेहतरीन विकल्प है। पहले लोग जब खाना बनाने के लिए लकड़ी आदि को जलाते थे तो उससे धुएं और कार्बन की मात्रा बहुत ज्यादा निकलती थी लेकिन जब से एलपीजी गैस का उपयोग होने लगा है तब से वातावरण में शुद्धता और खाना बनाने में भी काफी सुविधा होने लगी है।

एलपीजी गैस का पूरा नाम 'लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस' (Liquefied Petroleum Gas) होता है। यह काफी ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैस होती है जिसे सामान्य दाब पर भी तरल/लिक्विड फॉर्म में बदला जा सकता है। यही कारण है कि बहुत सारे गैस को सिलेंडर में दबाव डालकर भरा जाता है। एलपीजी गैस दो गैसों के मिश्रण से बनती है– प्रोपेन और ब्यूटेन। यह दोनों गैस कार्बन और हाइड्रोजन का मिश्रण होता है जो ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही जलने लगती है।

LPG गैस में बदबू क्यों आती है

आपने एक चीज जरूर गौर किया होगा कि यदि सिलेंडर से एलपीजी गैस लीक हो रही होती है तो उससे एक अजीब बदबू पूरे रसोई में फैल जाती है। लेकिन सच्चाई यह है कि एलपीजी गैस में कोई भी गंध और रंग नहीं होता। इस गैस में बाहर से ही

इथाइल मरकैप्टन' (Ethyl Mercaptan) नाम का केमिकल मिलाया जाता है। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है ताकि गैस लीक भी हो तो वह तुरंत पता चल जाए।

रिफाइनरी में कैसे बनता है LPG गैस

एलपीजी गैस सीधे वातावरण या जमीन से हमें प्राप्त नहीं होती बल्कि जब कच्चे तेलों को रिफाइनरी में प्रोसेस करके पेट्रोल और डीजल बनाया जाता है तो इसी प्रक्रिया के दौरान ही एलपीजी गैस निकलती है। कई बार प्राकृतिक गैसों से प्रोपेन और ब्यूटेन को अलग करके बहुत अधिक दाब पर लिक्विड फॉर्म में लाया जाता है और यही एलपीजी गैस के रूप में सिलेंडरों में भरकर आपके घरों तक पहुंचता है।

Next Story