Begin typing your search above and press return to search.

इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी 5 बातें! पढ़िए इलेक्ट्रिक चूल्हा खरीदने का पूरा गाइड

Induction Chulha Buying Guide: मार्केट में पहले से ही अनेक प्रकार के इंडक्शन चूल्हे मौजूद हैं। वे लोग जो इन्हें पहली बार खरीदना चाहते हैं उन्हें यह नहीं पता कि इंडक्शन चूल्हे का कौन सा मॉडल खरीदना सही है इसलिए इन्हें खरीदने से पहले इन बातों को जरूर जान लीजिए।

इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी 5 बातें! पढ़िए इलेक्ट्रिक चूल्हा खरीदने का पूरा गाइड
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Induction Chulha Buying Guide: वैश्विक स्तर पर ईरान, इजराइल जैसे मिडिल ईस्ट देशों के बीच बढ़ रहे तनाव का असर भारत में भी दिखने लगा है। यहां भोजन बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामान्य गैस की उपलब्धता कम होती जा रही है और कहीं मिल भी रही है तो वह महंगे दामों पर। पहले एक lpg सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन में मिलता था लेकिन सरकार ने अब इसे 25 दिन कर दिया है। ऐसे में अधिकतर लोग इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। मार्केट में अब इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। वैसे एक तरह से देखे तो इंडक्शन चूल्हा, गैस चूल्हे से ज्यादा किफायती और सुविधाजनक है। मार्केट में पहले से ही अनेक प्रकार के इंडक्शन चूल्हे मौजूद हैं। वे लोग जो इन्हें पहली बार खरीदना चाहते हैं उन्हें यह नहीं पता कि इंडक्शन चूल्हे का कौन सा मॉडल खरीदना सही है इसलिए इन्हें खरीदने से पहले इन बातों को जरूर जान लीजिए।

1. कौन से बर्तनों को सपोर्ट करता है इंडक्शन चूल्हा

देखिए मार्केट में दो प्रकार के इंडक्शन चूल्हे आते हैं एक जिसमें कुछ लिमिटेड स्टील या आयरन बेस वाले बर्तनो का ही उपयोग होते हैं। इसमें एल्यूमीनियम और सिल्वर आदि के बर्तन काम नहीं करते। दूसरा इंडक्शन चूल्हा जिसमें सभी प्रकार के बर्तनों का उपयोग किया जा सकता है। कई इंडक्शन चूल्हे मैग्नेटिक बेस पर काम करते हैं इसलिए इन पर सभी बर्तनो का उपयोग नहीं किया जा सकता। अगर आप भी इंडक्शन चूल्हा खरीदना चाहते हैं तो यह बात जरूर पता करे कि आपका इंडक्शन सभी बर्तनों वाला है या फिर कुछ ही बर्तनो वाला अर्थात जिसमें सिर्फ स्टील के ही इंडक्शन बेस वाले बर्तन उपयोग होते हैं।

2. इंडक्शन की पावर क्षमता जरूर चेक करें

यदि आप चाहते हैं कि आपके इंडक्शन चूल्हे में खाना जल्दी पके तो आपको 1500 से 2000 वॉट वाले इंडक्शन चूल्हे का चुनाव करना है। ज्यादा वाट के चूल्हा लेने का मतलब है खाना जल्दी पकेगा लेकिन बिजली की खपत भी अधिक हो सकती है इसलिए इंडक्शन लेते वक्त पावर का जरूर ध्यान रखें।

3. इंडक्शन में सुरक्षा फीचर्स का ध्यान रखें

जब भी आप इंडक्शन चूल्हा खरीदें तो उसमें ऑटो पावर कट, ऑटो स्लिप, ओवरहीट प्रोटेक्शन, चाइल्ड लॉक जैसे सुरक्षा फीचर्स का जरूर ध्यान रखें। यह एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है जो बिजली से चलती है इसलिए यदि ये सुरक्षा फीचर्स नहीं होंगे तो आग लगने का खतरा हो सकता है।

4. प्रीसेट कुकिंग मोड की जांच

जब भी हम इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा घर लाते हैं तो हम उस पर कई प्रकार के डिशेस बनाना चाहते हैं। इसके लिए इंडक्शन में दिया हुआ प्रीसेट कुकिंग मोड बहुत ही मददगार होता है। चाय बनाना, पानी गर्म करना, इडली डोसा बनाना इन सब के लिए अलग-अलग मोड दिए होते हैं जिसे चेक करना बहुत जरूरी है।

5. अच्छे ब्रांड का चुनाव करना

इंडक्शन ही नहीं आप किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यदि ले रहे हैं तो एक अच्छे ब्रांड का होना बहुत जरूरी है। इनकी क्वालिटी काफी मजबूत होती है और साथ ही वारंटी भी दिया जाता है। बड़े ब्रांड के इंडक्शन की एक खास बात होती है कि इनमें एक मजबूत और स्मूथ ग्लास टॉप लगा होता है जो जल्दी से चटकता नहीं और इसकी सफाई भी आराम से हो जाती है।

Next Story