Gold Rate Today: होली के बाद सस्ता हुआ सोना! भारत में क्या है आज 22 और 24 कैरेट की कीमत? पूरी लिस्ट
Gold Rate Today 5 March 2026: 05 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में बदलाव। इजराइल-ईरान युद्ध के बीच जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में 22-24 कैरेट गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट रेट।

नई दिल्ली 5 मार्च 2026: इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का सीधा असर अब सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। आज 05 मार्च 2026 की सुबह दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। होली के त्योहार के ठीक बाद जहां घरेलू बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई है वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की अनिश्चितता के चलते सोने की मांग में भारी उछाल आया है।
प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
05 मार्च की सुबह देश के महानगरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर, 22 कैरेट सोने का भाव (₹), 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
- दिल्ली, 1,50,940, 1,64,650
- मुंबई, 1,50,790, 1,64,500
- जयपुर, 1,50,940, 1,64,650
- चेन्नई, 1,50,790, 1,64,500
- लखनऊ, 1,50,940, 1,64,650
युद्ध के साये में अंतरराष्ट्रीय बाजार
रॉयटर्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसकी अहम वजह मध्य पूर्व (Middle East) में जारी भीषण जंग है। 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई एयर स्ट्राइक और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों को डरा दिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भू-राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ गई है जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्ति (Safe Asset) के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने के बर-ख़िलाफ़ 05 मार्च को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई। भारत में चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.2 प्रतिशत बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
बाजार के जानकारों का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं होता तब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। हालांकि डॉलर की मजबूती और घरेलू मांग में बदलाव के कारण भारतीय बाजारों में कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
