Begin typing your search above and press return to search.

Vincent Lakra: हॉकी प्लेयर विंसेंट लकड़ा के इलाज और बेटे को नौकरी देने छत्तीसगढ़ का एनआर ग्रुप आया सामने, कलेक्टर तारन सिनहा से मिलकर उद्योगपति ने खुद दिया ऑफर...

Vincent Lakra: हॉकी प्लेयर विंसेंट लकड़ा के इलाज और बेटे को नौकरी देने छत्तीसगढ़ का एनआर ग्रुप आया सामने, कलेक्टर तारन सिनहा से मिलकर उद्योगपति ने खुद दिया ऑफर...
X
By NPG News

रायपुर। भारतीय हॉकी टीम के सेटर फॉरवार्ड के रूप में दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले विसेंट लकड़ा (Vincent Lakra) के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ का एनआर ग्रुप ने मदद का हाथ बढ़ाया है। एनआर ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल ने आज सुबह रायगढ कलेक्टर तारन प्रकाश सिनहा दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर बताया कि उनका ग्रुप विसेंट लकड़ा (Vincent Lakada) का इलाज का पूरा खर्च उठाने के साथ ही उनके एक बेटे को अपने प्लांट में नौकरी देगा। NPG की खबर पर SDM, DFO पहुंचे गुमनाम हीरो के गांव, खेल मंत्री उमेश पटेल के जिले में इंडियन हॉकी के सेंटर फॉरवार्ड लकवा का इलाज नहीं करा पाए, जानिये उनके बारे में....

बता दें, छत्तीसगढ़ के सबसे तेज और भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट npg.news में खबर प्रकाशित हुई थी कि देश का गुमनाम हीरो विसेंट लकड़ा (Vincent Lakra) को लकवा मार दिया है। मगर पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। यह खबर इस कदर वायरल हुई कि देश भर से उनके पास मदद के लिए फोन आ रहे हैं। रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिनहा ने धरमजयगढ़ एसडीएम को विसेंट के गांव भेजा तो वन विभाग ने धरमजयगढ़ डीएफओ को विसेंट का हाल-चाल जानने भेजा। आज उद्योगपति संजय अग्रवाल कलेक्टर से मिलकर विसेंट (Vincent Lakra) का इलाज और उनके बेटे को नौकरी देने का ऑफर दिया। विन्सेंट

रायगढ़ कलेक्ट बोले...

कलेक्टर तारन प्रकाश सिनहा ने npg.news को बताया कि एनआर ग्रुप के मालिक उनसे मिलने आए थे। उन्होंने विसेंट लकड़ाजी (Vincent Lakra) के इलाज के साथ ही उनके बेटे को नौकरी देने कहा है। उन्होंने कहा, अ़च्छी बात है, लोग विसेंट की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

कौन है एनआर ग्रुप

एनआर ग्रुप का छत्तीसगढ़ में कोयला और स्टील का बड़ा काम है। उन्होंने स्टील प्लांट में पिछले साल 4700 करोड़ रुपए का निवेश किया था। एनआर ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसियेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Next Story