Begin typing your search above and press return to search.

CG Sogra Ashram Jashpur: बाबा के दरबार मेंः बीजेपी के चुनाव प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे सोगड़ा वाले अघोरेश्वर के दरबार में, देखिए फोटो...

CG Sogra Ashram Jashpur:

छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज मत्था टेकने सोगड़ा के प्रसिद्ध अघोरेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे।
X

छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज मत्था टेकने सोगड़ा के प्रसिद्ध अघोरेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे। 

By Sanjeet Kumar

CG Sogra Ashram Jashpur जशपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज मत्था टेकने सोगड़ा के प्रसिद्ध अघोरेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे। उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी नीतिन नबीन भी थे। रायपुर से आज तीनों नेता हेलिकाप्टर से सीधे जशपुर गए। वहां करीब घंटा भर रहे।

तीनों नेताओं ने मां काली की पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा संभव राम से भेंट कर उनसे विधानसभा चुनाव में जीत का आर्शीवाद मांगा। देखिए फोटो...

जशपुर स्थित सोगड़ा के प्रसिद्ध अघोरेश्वर बाबा के दरबार में छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व अन्‍य भाजपा नेता।

जशपुर स्थित सोगड़ा के प्रसिद्ध अघोरेश्वर बाबा के दरबार में पूजाअर्चना करते छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व अन्‍य भाजपा नेता।

यह भी पढ़ें- जिस आश्रम से सीएम और डिप्टी सीएम की आस्थाएं जुड़ी उस आश्रम पर विधायक ने लगा डाले आरोप, भगत बोले...हिंदुओं के आस्था केंद्र पर आरोप लगाने वाले विधायक की....

जशपुर। कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबो को लिखे एक पत्र से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। मिंज ने अपने इस शिकायती पत्र में सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम का उल्‍लेख कर दिया है। इसी को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गणेशराम भगत ने इसको लेकर मिंज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने हिंदुओं के आस्था केंद्र पर आरोप लगाने वाले विधायक की पुतला दहन की चेतावनी दी है।

बता दें कि सोगड़ा आश्रम से मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव की भी आस्‍था जुड़ी हुई है। दोनों नेता वहां दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में आश्रम को लेकर मिंज के पत्र ने लोगों को गुस्‍सा बढ़ा दिया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम केवल न जशपुर वासियों के आस्था का केंद्र है बल्कि पूरी दुनिया मे रहने वाले हिंदुओ का आस्था का केंद्र है। कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने हमारी आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाया है। इसके लिए उसे जशपुर के हिंदू कभी माफ नहीं करेंगे।

भगत ने कहा कि भगवा चोला पहनकर हिंदुओ के बीच कालनेमि की भूमिका अदा करने वाले कुनकुरी विधायक का असली चेहरा सबके सामने आ गया। कुनकुरी विधायक मिंज ने दुनिया के करोड़ो हिंदुओं की आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखा है। भगत ने कहा कि यूडी मिंज ईसाई हैं और ईसाइयों की आस्था कभी भी हिंदू धर्म के संत, भगवान और मंदिर मठों के प्रति नहीं हो सकती है। इसी कारण से उनके द्वारा सोगड़ा आश्रम के प्रति ऐसे झूठे आरोप लगाए गए हैं जिसे हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा और इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा । बता दें कि विधायक मिंज के द्वारा मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखते हुए लिखा है कि जल संसाधन विभाग के (आरईएस) के ईई विजय जामनिक की जशपुर में पदस्थापना सोगड़ा सर्वेश्वरी समूह आश्रम के दबाव में किया गया है। भगत ने कहा कि कल कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला में विधायक यू डी मिंज का पुतला दहन किया जाएगा। इस खबर को आगे पढ़ने के लिए यहांं क्‍लीक करें-


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story