Begin typing your search above and press return to search.

CG Sogra Ashram Jashpur जिस आश्रम से सीएम और डिप्टी सीएम की आस्थाएं जुड़ी उस आश्रम पर विधायक ने लगा डाले आरोप, भगत बोले...हिंदुओं के आस्था केंद्र पर आरोप लगाने वाले विधायक की....

CG Sogra Ashram Jashpur

जशपुर में हिंदुओं की आस्‍था के केंद्र सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम में पूजा अर्चना करते मुख्‍यमंत्री भूूपेश बघेल
X

जशपुर में हिंदुओं की आस्‍था के केंद्र सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम में पूजा अर्चना करते मुख्‍यमंत्री भूूपेश बघेल 

By Sanjeet Kumar

Sogra Ashram Jashpur जशपुर। कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबो को लिखे एक पत्र से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। मिंज ने अपने इस शिकायती पत्र में सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम का उल्‍लेख कर दिया है। इसी को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गणेशराम भगत ने इसको लेकर मिंज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने हिंदुओं के आस्था केंद्र पर आरोप लगाने वाले विधायक की पुतला दहन की चेतावनी दी है।

सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद बाबा सम्भव राम जी के साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल।

बता दें कि सोगड़ा आश्रम से मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव की भी आस्‍था जुड़ी हुई है। दोनों नेता वहां दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में आश्रम को लेकर मिंज के पत्र ने लोगों को गुस्‍सा बढ़ा दिया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम केवल न जशपुर वासियों के आस्था का केंद्र है बल्कि पूरी दुनिया मे रहने वाले हिंदुओ का आस्था का केंद्र है। कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने हमारी आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाया है। इसके लिए उसे जशपुर के हिंदू कभी माफ नहीं करेंगे।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के तत्‍कालीन प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और नगरीय प्रशासन, श्रम मंत्री शिव डहरिया यह तस्‍वीर करीब एक वर्ष पुरानी है। दोनों नेता अघोरेश्वर आश्रम सोगड़ा पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की। फिर गुरूपद बाबा संभव राम जी का दर्शन कर उनसे आर्शीवाद लिया था।

भगत ने कहा कि भगवा चोला पहनकर हिंदुओ के बीच कालनेमि की भूमिका अदा करने वाले कुनकुरी विधायक का असली चेहरा सबके सामने आ गया। कुनकुरी विधायक मिंज ने दुनिया के करोड़ो हिंदुओं की आस्था के केंद्र सोगड़ा आश्रम पर झूठा आरोप लगाते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखा है। भगत ने कहा कि यूडी मिंज ईसाई हैं और ईसाइयों की आस्था कभी भी हिंदू धर्म के संत, भगवान और मंदिर मठों के प्रति नहीं हो सकती है। इसी कारण से उनके द्वारा सोगड़ा आश्रम के प्रति ऐसे झूठे आरोप लगाए गए हैं जिसे हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा और इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा । बता दें कि विधायक मिंज के द्वारा मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखते हुए लिखा है कि जल संसाधन विभाग के (आरईएस) के ईई विजय जामनिक की जशपुर में पदस्थापना सोगड़ा सर्वेश्वरी समूह आश्रम के दबाव में किया गया है। भगत ने कहा कि कल कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला में विधायक यू डी मिंज का पुतला दहन किया जाएगा ।

जशपुर के सोगड़ा में स्थित मां सर्वेश्वरी आश्रम में पूजा अर्चना करते डिप्‍टी सीएम और अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव

Sogra Ashram Jashpur जानिए क्‍या है सोगड़ा आश्रम

जशपुर में चारों तरफ पहाडिय़ों से घिरे सोगड़ा बस्ती में अघोर पीठ का यह आश्रम स्थित है। सोगड़ा आश्रम, वामदेव नगर गम्हरिया और नारायणपुर चिटकवाईन स्थित सर्वेश्वरी समूह के आश्रमों का अपना इतिहास है। जन सेवा भेद केंद्र चिटकवाइन अघोरेश्वर भगवान राम का प्रथम आश्रम रहा है। जहां जशपुर राजा पूजा-अर्चना के लिए जाते थे। बताया जाता है कि विद्यांचल में नवरात्रि करने भैरव कुंड में जशपुर नरेश राजा विजय भूषण सिंह देव गए हुए थे। तब वे बाबा से अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने बाबा को जशपुर आने का आमंत्रण दिया। 1960 में मां का मंदिर, आदि शक्ति मां सर्वेश्वरी की स्थापना सोगड़ा आश्रम में की गई। स्थापना होने के बाद अवधूत भगवान राम बाबा ने ट्रस्ट की स्थापना की और इसके माध्यम से वन प्रांत में निवासरत गरीब लोगों की सेवा में जुट गए।


कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे को लिखा गया पत्र



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story