टेट परीक्षा: मिडिल स्कूल परीक्षा में सामान्य और प्राइमरी स्कूल शिक्षक परीक्षा में OBC वर्ग के उम्मीदवार टॉप पर, व्यापम ने जारी किए नतीजे, शिक्षक बनने 55,669 उम्मीदवार क्वालीफाई
Teacher News: शिक्षक भर्ती को लेकर व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं ने एक फरवरी को दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। व्यापमं ने नतीजे घोषित कर दिए हैं।

रायपुर। शिक्षक भर्ती को लेकर व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं ने एक फरवरी को दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। व्यापमं ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। शिक्षक बनने के लिए 55,669 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। मिडिल स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग और प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा में ओबीसी वर्ग से टॉपर हैं। टीईटी की परीक्षा में शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया था। शिक्षकों का परीक्षा परिणाम 42 से 52 फीसदी के बीच रहा।
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने के लिए पिछले दिनों हुई परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने मॉडल आंसर के साथ ही प्रारंभिक तौर पर पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्राइमरी, कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए टीचर बनने 19,292 उम्मीदवार पात्र पाए गए हैं। मिडिल स्कूल, छठवीं से आठवीं की कक्षाओं के लिए टीचर बनने 36,377 क्वालिफाई किए हैं। प्राइमरी और मिडिल दोनों के नतीजे से स्पष्ट है कि क्वालिफाई करने वालों में सामान्य और ओबीसी वर्ग ने मेरिट में बाजी मार ली है।
मिडिल में सामान्य व प्राइमरी में ओबीसी वर्ग ने किया टॉप
प्राइमरी और मिडिल स्कूल दोनों में, TET में टॉप करने वालों में ओबीसी और सामान्य वर्ग से हैं। टीईटी प्राइमरी में भूपेश कुमार ने टॉपर किया है, भूपेश ओबीसी वर्ग से हैं। भूपेश ने 118 अंक स्कोर किया है। टीईटी मिडिल में सामान्य वर्ग के स्वप्निल जैन 118 अंक स्कोर करके टॉपर बना है।
मिडिल स्कूल शिक्षक के लिए, टाॅप 100 में OBC से 68
मिडिल स्कूल में शिक्षक बनने के लिए आयोजित टीईटी परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले टॉप 100 में 60 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से हैं। सामान्य वर्ग से 32 उम्मीदवार और 8 अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार हैं। एससी वर्ग के उम्मीदवार 130 रैंक के बाद हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई परीक्षा, शिक्षक भी शामिल हुए
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हुए। राज्य के 87 हजार शिक्षक स्वेच्छा से टीईटी परीक्षा में बैठे। शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में 42 से लेकर 52 अंक मिले हैं। समग्र प्राथमिक शाला स्तर का परिणाम 19 फीसदी व पूर्व माध्यमिक शाला स्तर का परिणाम 20 फीसदी रहा।
स्कोर को ऐसे समझिए
सामान्य वर्ग का उच्चतम स्कोर: 118.000, स्वति जैन ने 118 अंकों के साथ सूची में प्रम स्थान प्राप्त किया।
प्राइमरी में 657 उम्मीदवारों ने 100 से ज्यादा अंक हासिल किए।
टीईटी प्राइमरी में कुल 657 उम्मीदवारों ने 100 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। टीईटी मिडिल में कुल 952 उम्मीदवारों ने 100 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
प्रदेश के 87 हजार शिक्षकों ने दी थी टीईटी परीक्षा, 42 से 52 के बीच रहा परिणाम
एक जानकारी के अनुसार प्राइमरी स्कूल के 68% एवं मिडिल स्कूल के 62% शिक्षकों ने टीईटी की परीक्षा दिलाई थी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, तकरीबन 87 हजार शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा दी थी। शिक्षकों का औसत परिणाम 42 से 52 प्रतिशत के बीच रहा। इससे साफ है कि परीक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कठिन था।
