CG TET Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, इन स्टेप से फटाफट करें चेक

CG TET Result
X

इमेज- AI

CG TET Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 19 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर कक्षा 1 से पाँच तक की और कक्षा छः से आठ स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. कैंडिडेंट बिना देर किये फ़टाफ़ट रिजल्ट देख सकते हैं.

CG TET Result 2026 OUT: 20 मार्च 2026, जो उम्मीदवार ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Teacher Eligibility Test) में शामिल हुए थे उनका इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीजी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 19 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर कक्षा 1 से पाँच तक की और कक्षा छः से आठ स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. कैंडिडेंट बिना देर किये फ़टाफ़ट रिजल्ट देख सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का 1 फरवरी 2026 को दो पालियों में प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गयी थी. प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक हुई थी. परीक्षा में करीब 21,250 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

सीजी टीईटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें- How to Check CGTET Result 2026

सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएँ.

होमपेज पर रिजल्ट पर क्लीक करें आपके सामने नया पेज खुल जायेगा.

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम पर क्लीक करें.

अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.

आपके स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा.

अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए.

भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें.

Tags

Next Story