Begin typing your search above and press return to search.

सस्पेंड ब्रेकिंग: शराबी शिक्षक सस्पेंड: शराब पीकर स्कूल आने वाले दो शराबी शिक्षक को डीईओ ने किया सस्पेंड, देखें डीईओ का आदेश

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के मस्तूरी बीईओ कार्यालय अंतर्गत आने वाले दो शराबी सहायक शिक्षकों को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर आरोप है, शराब के नशे में स्कूल आते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर ध्यान नहीं देते हैं।

सस्पेंड ब्रेकिंग: शराबी शिक्षक सस्पेंड: शराब पीकर स्कूल आने वाले दो शराबी शिक्षक को डीईओ ने किया सस्पेंड, देखें डीईओ का आदेश
X
By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 12 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के मस्तूरी बीईओ कार्यालय अंतर्गत आने वाले दो शराबी सहायक शिक्षकों को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों पर आरोप है, शराब के नशे में स्कूल आते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर ध्यान नहीं देते हैं। शराबी शिक्षकों के बारे में ग्रामीणों ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद डीईओ ने जांच कराई। जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की है।

पहला मामला ग्राम पंचायत जुनवानी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है। यहां 6 मार्च को ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक संदीप रात्रे शराब के नशे में मिले। बीईओ की जांच में भी शिकायत सही मिली। दूसरा मामला मस्तूरी ब्लॉक के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक उत्तम कुमार कंवर के खिलाफ भी शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत सामने आई थी।

डीईओ के निलंबन में यह सब

उत्तम कुमार कंवर, सहायक शिक्षक (एल.बी.) पीएम श्री शास.प्राथ.शा. कुकुर्दीकला, वि.ख. मस्तूरी, जिला द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को लिखित में अवगत कराया गया। त्तसंबंध में बिलासपुर छ०ग० के द्वारा शराब सेवन कर नियमित रूप से विद्यालय आने के संबंध में संस्था के प्रधान पाठक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी के द्वारा 06 फरवरी 2026 द्वारा उत्तम कुमार कंवर, सहा.शि. एलबी से स्पष्टीकरण चाहा था। कंवर, सहा. शि. एलबी के द्वारा अपने प्रतिवाद लिखित जवाब 11 फरवरी 2026 मे उक्त गलती स्वीकार किया गया है।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्र के द्वारा उत्तम कुमार कंवर, शिक्षक (एल.बी.) को अनैतिक कृत्य, शराब सेवन किये जाने के आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रेषित किया गया है। प्राप्त प्रतिवेदन का अवलोकन किया किया गया। जिसमे श्री उत्तम कुमार कंवर, सहा. शि. एलबी शास.प्राथ.शा. कुकुरर्दीकला का उक्त कृत्य शिक्षकीय गरिमा के विपरीत होने एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होने के कारण श्री उत्तम कुमार कंवर, सहा.शि. एलबी का तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। उत्तम कुमार कवर, सहा.शि. एलबी का निलबन काल में मुख्यालय शास.उ.मा.वि. टिकारी, वि. ख. मस्तूरी, जिला बिलासपुर में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

06 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत जुनवानी के समस्त प्रतिनिधियों के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी, वि.ख.मस्तूरी, जिला बिलासपुर छग का शाला अवलोकन किया गया, जिसमे पाया गया कि विद्यालय में कार्यरत संदीप रात्रे, सहायक शिक्षक एलबी शाला में शराब के नशे मे ग्रामीणजनों के द्वारा पाये गये। प्रधान पाठक द्वारा भी अवगत कराया गया है कि संदीप रात्रे, सहा.शि.बिना सूचना के शाला से अनुपस्थित रहते है। त्तसंबंध में जनप्रतिनिधियों एवं शाला स्टाफ के हस्ताक्षरित प्रतिवेदन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई।

प्राप्त प्रतिवेदन का अवलोकन किया किया गया। जिसमे संदीप रात्रे सहा.शि. एलबी शास. प्राथ.शा. जुनवानी का उक्त कृत्य शिक्षकीय गरिमा के विपरीत होने एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होने के कारण श्री उत्तम कुमार कंवर, सहा. शि.एलबी का तत्काल प्रभाव से निलबित किया जाता है। संदीप रात्रे, सहा.शि.एलबी का निलंबन काल में मुख्यालय शास.उ.मा.वि.दर्रीघाट, वि.ख. मस्तूरी, जिला बिलासपुर में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

डीईओ ने निलंबन आदेश की इनको दी जानकारी

संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।

कलेक्टर, बिलासपुर छग।

संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।

प्राचार्य शास.उ.मा.वि.दर्रीघाट, वि.ख. मस्तूरी।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी।




Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story