Begin typing your search above and press return to search.

Principal Promotion: प्राचार्य पदोन्नति: हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, कॉजलिस्ट हुआ जारी, प्राचार्य बनने वाले शिक्षकों की फैसले पर टिकी निगाहें

Principle Promotion: प्राचार्य पदोन्नति को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। ई संवर्ग के 1378 व्याख्याताओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बीते छह महीने से पदोन्नति का इंतजार कर रहे ई संवर्ग के शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म् होने वाला है। बता दें कि एक शिक्षक की याचिका पर सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब से कुछ देर बाद सिंगल बेंच में मामला रखा जाएगा और कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

Principal Promotion: प्राचार्य पदोन्नति: हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, कॉजलिस्ट हुआ जारी, प्राचार्य बनने वाले शिक्षकों की फैसले पर टिकी निगाहें
X

Principal Promotion

By Radhakishan Sharma

Principal Promotion: बिलासपुर। प्राचार्य पदोन्नति को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। ई संवर्ग के 1378 व्याख्याताओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बीते छह महीने से पदोन्नति का इंतजार कर रहे ई संवर्ग के शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म् होने वाला है। बता दें कि एक शिक्षक की याचिका पर सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब से कुछ देर बाद सिंगल बेंच में मामला रखा जाएगा और कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

प्राचार्य पदोन्नति के लिए राज्य शासन के मापदंडों व नियमों को चुनौती देते हुए नारायण प्रकाश तिवारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने 5 अगस्त 2025 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कॉज लिस्ट के अनुसार शाम 4.15 बजे सिंगल बेंच फैसला सुनाएगा।

राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वायएस ठाकुर ने पक्ष रखा था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी ने पैरवी की। फैसला सुरक्षित रखने के बाद से ई संवर्ग के 1378 शिक्षकों की नजरें हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। ये ऐसे शिक्षक हैं जिनको प्राचार्य के पद पर पदोन्नति मिलने वाली है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग की अपनी तैयारी प्रारंभ हो जाएगी।

हर महीने हो रहे रिटायर

बीते छह महीने से मामला अटका हाेने के कारण अब तक ई संवर्ग के 350 से अधिक ऐसे शिक्षक जिनको प्राचार्य के पद पर पदोन्नति मिलनी थी लेक्चरर के पद से ही रिटायर हो गए। कमोबेश ऐसी ही स्थिति टी संवर्ग के शिक्षकों के बीच भी है। ई संवर्ग में प्रमोशन का रास्ता होने के बाद कुछ ऐसे लेक्चरर हैं जो कुछ ही महीनों के बाद प्राचार्य के पद से रिटायर हो जाएंगे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story