Begin typing your search above and press return to search.

DSP-महिला कांस्टेबल बर्खास्तः स्वीमिंग पुल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत करने वाले डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को सरकार ने किया बर्खास्त, सीएम सचिवालय की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

DSP-महिला कांस्टेबल बर्खास्तः स्वीमिंग पुल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत करने वाले डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को सरकार ने किया बर्खास्त, सीएम सचिवालय की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई
X
By NPG News

जयपुर, 5 अक्टूबर 2021। छोटे बच्चे के सामने स्वीमिंग पुल में अश्लील हरकत करने वाले डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिवालय की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है।… DSP गिरफ्तार: महिला कांस्टेबल संग अश्लील हरकत करने वाला DSP अरेस्ट…आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल…

राजस्थान के फाइव स्टार रिसोर्ट में डीएसपी और महिला कांस्टेबल ने शर्मनाक हरकत की थी। उस समय स्वीमिंग पुल में महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा नहा रहा था। उसके सामने डीएसपी और महिला कांस्टेबल ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। पुलिस जांच में पता चला था कि डीएसपी ने 13 हजार रुपए में एक दिन के लिए रिसोर्ट में कमरा बुक कराया था।…. DSP का अश्लील VIDEO: ब्लैकमेल करने के लिए महिला कांन्स्टेबल बनवा रही थी वीडियो… लेकिन एक गलती से वायरल हो गया वीडियो

कमरे के साथ स्वीमिंग पुल था। उसमें दोनों अधोवस्त्र में नहाने के दौरान ऐसी हरकतें करते कैमरे में कैद हुए कि आदमी उसे देखकर शर्मा जाए। इसका वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद डीएसपी को निलंबित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने डीएसपी के साथ महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया था।… DSP ने लेडी कांस्टेबल के साथ बनाए थे 50 अश्लील वीडियो…गिरफ्तार महिला कांस्टेबल का 5 साल से था संबंध, अश्लील वीडियो दबाने के लिए 50 लाख में हुई थी डील

Next Story