Municipal Election Counting: Live मतगणना, देखिये पल-पल का अपडेट: जानिये...शुरुआती रुझानों में कौन कहां आगे...
Municipal Election Counting: नगरीय निकाय चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है। मतों की गिनती बैलेट पेपर से हुई है। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। प्रदेश के 173 निकायों के लिए 11 फरवरी को 72 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था।

Municipal Election Counting: रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर परिषद और 114 नगर पंचायतों के मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद के 10 हजार 422 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था। इसमें 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। चूंकि वोटिंग ईवीएम के जरिये हुई है, इसलिए परिणाम जल्दी जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
Live Updates
- 15 Feb 2025 12:37 PM IST
महासमुंद में बीजेपी के डॉ. विमल चोपड़ा की हार, निखिलकांत साहू जीते
महासमुंद नगर पालिका में बीजेपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा हार गए हैं। वहां से कांग्रेस के निखिलकांत साहू ने जीत दर्ज की है। डॉ. चोपड़ा महासमुंद विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
- 15 Feb 2025 12:22 PM IST
रायपुर में मीनल चौबे को 73 हजार वोट की लीड, प्रमोद दुबे ने मानी हार
रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने हार मान ली है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिप्ती दुबे के पति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि मैं हार स्वीकार करता हूं।
रायपुर नगर निगम मतगणना की पंचम चरण के बाद अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 246593
मीनल चौबे (भाजपा):153123
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):79344
बढ़त: 73770(भाजपा)
- 15 Feb 2025 12:15 PM IST
जगदलपुर हार गई कांग्रेस
जगदलपुर नगर निगम में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी 10 में से 3 नगर निगम में महापौर का चुनाव जीत चुकी है। 7 निगमों में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।
- 15 Feb 2025 11:57 AM IST
नगर निगम में वार्डों की स्थिति
अंबिकापुर 48 वार्डों में 25 पर बीजेपी, 20 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य आगे हैं।
जगदलपुर 48 वार्डों में 30 पर बीजेपी 16 पर कांग्रेस और 2 पर अन्य आगे हैं।
रायपुर के 70 वार्डों में 48 पर बीजेपी, 11 पर कांग्रेस और 11 सीट पर अन्य आगे।
राजनांदगांव 51 वार्डों में 40 पर बीजेपी 10 पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे।
रायगढ़ 30 बीजेपी 11 कांग्रेस और 5 अन्य
- 15 Feb 2025 11:40 AM IST
46 हजार वोट से मीनल चौबे आगे
कुल मत: 1500087
मीनल चौबे (भाजपा):93958
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):47554
बढ़त: 46404(भाजपा)
- 15 Feb 2025 11:36 AM IST
चिरमिरी में डॉ. विनय जायसवाल हारे, अंबिकापुर में बीजेपी की जीत, लोरमी में आप प्रत्याशी की जीत
चिरमिरी में बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश यादव 11 हजार वोट से जीत गए हैं। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जयसवाल को टिकट दिया था। अंबिकापुर में भी बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने जीत दर्ज कर ली है। वहां से कांग्रेस ने सीटिंग मेयर अजय तिर्की को मैदान में उतारा था।
इसी तरह लोरमी में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई हैं।
- 15 Feb 2025 11:29 AM IST
10 नगर निगम और 33 नगर परिषद में बीजेपी आगे
प्रदेश के सभी 10 चुनावी नगर निगमों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर में मीनल चौबे 42 हजार वोट से आगे हैं। बिलासपुर में पूजा विधानी 18 हजार, राजानांदगांव में मधुसूदन यादव 25 हजार, रायगढ़ जयर्वध चौहान 25 हजार वोट से आगे हैं। कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी 22 हजार वोट से आगे हैं। चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी 7 हजार वोट से आगे हैं। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक डॉ. विनय जायवाल को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, चुनावी 49 नगर पालिका परिषदों में से 33 में बीजेपी आगे चल रही है। 8 में कांग्रेस और 6 में निर्दलीय आगे हैं।
इसी तरह 114 नगर पंचायतों में से 60 के रुझान आ गए हैं। इनमें 50 में बीजेपी 15 में कांग्रेस और 5 में अन्य आगे चल रहे हैं।
- 15 Feb 2025 11:15 AM IST
रायपुर नगर निगम में मतगणना की ताजा स्थिति 11:15 बजे
कुल मत: 107325
मीनल चौबे (भाजपा):66755
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):34444
बढ़त: 32331(भाजपा)
- 15 Feb 2025 11:14 AM IST
नगर निगम के वार्डों की स्थिति
राजनांदगांव नगर निगम के 51 में से 40 वार्डों में बीजेपी आगे।
अंबिकापुर में 25 वार्डों में बीजेपी 20 में कांग्रेस आगे है।
जगदलपुर में 32 वार्ड में बीजेपी 12 में कांग्रेस और 4 में अन्य आगे चल रहे हैं।
- 15 Feb 2025 11:10 AM IST
कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत
री काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया।
कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील को विजयी घोषित किया गया है। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव का गृह क्षेत्र होने की वजह से कांग्रेस की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
