Municipal Election Counting: Live मतगणना, देखिये पल-पल का अपडेट: जानिये...शुरुआती रुझानों में कौन कहां आगे...
Municipal Election Counting: नगरीय निकाय चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है। मतों की गिनती बैलेट पेपर से हुई है। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। प्रदेश के 173 निकायों के लिए 11 फरवरी को 72 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था।

Municipal Election Counting: रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर परिषद और 114 नगर पंचायतों के मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद के 10 हजार 422 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था। इसमें 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। चूंकि वोटिंग ईवीएम के जरिये हुई है, इसलिए परिणाम जल्दी जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
Live Updates
- 15 Feb 2025 10:07 AM GMT
चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य दीपक बैज
नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत और एक जुटता से चुनाव लड़ा। हमारे सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा थे। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपने सिद्धांतों पर समझौता नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव के पहले से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही थी। पहले चुनाव को टालने की कोशिश हुई, फिर चुनावो की तारीखो को आगे बढ़ाया गया। पहले घोषित किया गया चुनाव बैलेट पेपर से होगा, बाद में निर्णय हुआ मतदान ईवीएम से कराया जायेगा। ईवीएम से मतदान निश्चित किया गया तो अध्यक्ष और पार्षदों के मशीनो को एक साथ जोड़ा गया। उसमें वीवीपैड की व्यवस्था नहीं किया गया। जबकि ईवीएम के मामले सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि वीवीपैड जोड़ा जाना चाहिये। प्रदेश में मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम बंद होने, खराब होने की शिकायते आई किसी प्रकार मतदान संपन्न हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में सत्ताबल, धनबल का दुरुपयोग किया। जनता को प्रभावित करने शराब बांटे गये। प्रलोभन के लिए सामग्रियां बांटी गयी। पुलिस का प्रशासन का दुरूपयोग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। जबरिया थानों में बंद रखा गया। भाजपा इस जीत के लिये तमाम तरीके के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाये। इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता चुनाव में डटे रहे। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। इस नतीजों से हम निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं है। प्रमुख विपक्षी दल के रूप में हम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस नतीजे से भाजपा की साय सरकार के जनविरोधी कार्यो की माफी नहीं हो जाती है। पिछले 1 वर्ष में भाजपा सरकार ने जो वादा खिलाफी भ्रष्टाचार किया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार कल भी कटघरे में खड़ी थी, आज भी खड़ी है। मोदी की गारंटी के अधूरे कामो के समान अटल विश्वास पत्र के मुद्दे कागजो में दम न तोड़े कांग्रेस विपक्ष के रूप में सरकार को सचेत करती रहेगी।
- 15 Feb 2025 10:05 AM GMT
67 हजार वोटों के अंतर से अलका बाघमार जीतीं दुर्ग मेयर का चुनाव
दुर्ग में बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार की जीत गई हैं। बाघमार को 1 लाख 7 हजार 642 वोट मिला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को 40 हजार 347 वोट मिले। बाघमार ने 67295 वोटों से जीत की दर्ज
- 15 Feb 2025 9:11 AM GMT
लोरमी नगर पालिका में खिला विकास का कमल: डिप्टी सीएम अरुण साव
लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा जी की प्रचंड मतों से जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 2456 वोटों से हराया है। इसके साथ ही भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत दर्ज की है।
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी हाइस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं के साथ रंग गुलाल लगाकर झूमे और सभी को बधाई दी।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए लोरमी वासियों का आभार जताया। साव ने इस जीत की खुशी में लोरमी में विजय जुलूस रैली निकाली और जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया।
साव ने कहा कि, लोरमी की जनता ने विकास के लिए भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपका यह जनादेश लोरमी के लिए नया सवेरा लेकर आया है। लोरमी की देवतुल्य जनता ने सामान्य कार्यकर्ता श्री सुजीत वर्मा जी को बड़ा आशीर्वाद दिया है। उन्हें 2456 वोटों से अध्यक्ष बनाकर इतिहास रच दिया है। वहीं भाजपा को 18 में से 11 पार्षद दिया है, इसके लिए लोरमी की जनता को बहुत बहुत बधाई। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जनता और अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।
विकास के लिए आप लोगों ने कमल खिलाया है। बीजेपी की जीत दिलाई है। हम अटल विश्वास पत्र के संकल्प को पूरा करेंगे। लोरमी शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुविधापूर्ण और विकसित बनाएंगे।
लोरमी में भाजपा के ये पार्षद प्रत्याशी जीते
लोरमी नगर पालिका में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संगीता ध्रुव, आरती धीमर, आलोक शिवहरे जी, डॉ अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, पुष्पा देवी यादव, धारणी देवी राजपूत, राजेंद्र सलूजा, सोहन डड़सेना, शिवशंकर यादव, पूर्णिमा यादव ने जीत दर्ज की है।
- 15 Feb 2025 9:08 AM GMT
प्रदेश के 10 नगर निगमों में खिला कमल
सभी 10 नगर निगम में बीजेपी की जीत, रायपुर में रिकार्ड 1 लाख 30 हजार वोट के अंतर से मिली जीत
राज्य के सभी 10 चुनावी नगर निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। रायपुर में मीनल चौबे से 1 लाख 30 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से कांग्रेस की दिप्ती दुबे को मात दी है। बिलासपुर में बीजेपी की पूजा विधानी जीत गई हैं। राजनांदगांव में मधुसूदन यादव मेयर चुने गए हैं। रायगढ़ में जीवर्धन चौहान मेयर का चुनाव जीत गए हैं। धमतरी में रामू रोहरा ने जीत दर्ज की है।
- 15 Feb 2025 8:28 AM GMT
रायपुर के निवर्तमान महापौर एजाज हार गए पार्षद का चुनाव, 70 में से 48 वार्डों पर बीजेपी को बढ़त
रायपुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हार गए हैं। एजाज भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे। एजाज को बीजेपी प्रत्याशी ने 1529 वोट से हार गए हैं।
- 15 Feb 2025 7:49 AM GMT
रायपुर में एक लाख से अधिक वोट से जीती मीनल चौबे
रायपुर नगर निगम में भी महापौर का चुनाव बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। रायपुर में बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे सवा लाख से ज्यादा वोट से जीती हैं।
रायपुर के 70 वार्डों में से बीजेपी 60, कांग्रेस 7 तथा निर्दलीय 3 सीट पर आगे
- 15 Feb 2025 7:29 AM GMT
पार्षद चुनाव में पिछड़ गए एजाज ढेबर
रायपुर के पूर्व महापौर और भगवती चरण शुक्ल वार्ड से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी एजाज ढेबर 500 वोट से पीछे हो गए हैं।
- 15 Feb 2025 7:23 AM GMT
रायपुर में छह राउंड की गिनती पूरी
कुल मत: 295010
मीनल चौबे (भाजपा):182231
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):95556
बढ़त: 86675(भाजपा)
- 15 Feb 2025 7:19 AM GMT
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दी बधाई
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।
- 15 Feb 2025 7:14 AM GMT
पूर्व सीएम भूपेश के क्षेत्र में बीजेपी की जीत, पाटन और अमलेश्वर हारी कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। पाटन और अमलेश्वर दोनों पालिकाओं में अध्यक्ष पद कांग्रेस हार गई है।