Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी: 2 मार्च को लॉन्च होगा 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी शुरुआत, जानें क्या है कार्ड के खास फीचर्स

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी है कि उनके लिए 2 मार्च को 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड 'लॉन्च किया जाएगा। जानिए 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड ' से क्या सुविधा मिलेगी।

Saheli Pink Smart Card
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

दिल्ली 28 फरवरी 2026, भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की महिलओं के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की सिटी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित 3 और कल्याणकारी योजनाओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 मार्च को शुभारंभ करेंगी।

महिलाओं को मिलेंगी ये चार बड़ी सौगात

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिलाओं को जल्द ही चार बड़ी सौगात देने जा रही है। उन सौगातों में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 मार्च को इन चार योजनाओं का उद्याटन करेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अब दिल्ली की हर महिला के लिए बस में निशुल्क यात्रा और भी आसान और सुगम होने जा रही है। 2 मार्च को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ का शुभारंभ किया जाएगा।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड क्या है ?

दिल्ली में अब ट्रांसजेंडर, महिलाओं और 12 साल से ऊपर की लड़कियों को बस के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। क्योंकि उनके लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत अब उन्हें दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की सिटी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर योजना क्या है ?

दिल्ली सरकार अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायत राशि देने की तैयारी में है। होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों में साल में सिर्फ दो बार गैस सिलेंडर के लिए 853 रुपए की आर्थिक सहायत राशि दी जाएगी। राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

दिल्ली लखपति बिटिया योजना क्या है ?

दिल्ली की बेटियों को अब दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यह राशि जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक अलग-अलग चरणों में दिए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली की बेटियों को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना क्या है ?

मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना का लाभ उन बच्चियों को मिलेगा, जिनका लाडली योजना के तहत पैसा तकनीकी या फिर वेरिफिकेशन के कारण रुक गया था। इस योजना के तहत वेरिफिकेशन अभियान चलाकर बच्चों की राशि सीधे उनके खातों में डाले जाएंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story