Begin typing your search above and press return to search.

CG में बाराती की पीट-पीटकर हत्या: डबरी में फेंकी लाश, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सरगुजा जिले में बाराती की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को डबरी में फेंक दिया गया।

surguja murder case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

सरगुजा 16 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात में हनुमानगढ़ से बारात में शामिल होने पोतका आए एक युवक को गांव के ही लड़कों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को डबरी में फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह लाश मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

उदयपुर थाना क्षेत्र के पोतका गांव में रविवार रात बारातियों में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब गांव के ही कुछ लड़कों ने पुरानी रंजिश के चलते उनपर हमला कर दिया। इस दौरान लड़कों ने एक युवक को पीट पीटकर मार डाला और उसकी लाश को डबरी में फेंक दिया। सोमवार को लाश मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

दोनों गांव के बीच क्यों हैं दुश्मनी ?

बताया जा रहा है कि पोतका गांव और हनुमानगढ़ गांव के लड़कों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। एक साल पहले हनुमानगढ़ से बारात कालीपुर गई थी, जिसमें पोतका गांव के युवक भी शामिल थे। इस दौरान हनुमानगढ़ गांव के 10 लड़कों ने पोतका गांव के युवकों की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद से दोनों गांव के युवकों के बीच विवाद चल रहा है।

हत्या कर कैसे ठिकाने लगाई लाश ?

वहीं रविवार रात जब हनुमानगढ़ के युवक बारात लेकर आए, तो पोतका गांव के युवकों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट होता देख बाकी युवक तो भाग निकले पर शीतल (25) पकड़ा गया और पोतका गांव के युवकों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गांव के पास ही डबरी में फेंक दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने शीतल की लाश डबरी में देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। वहीं कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story