Begin typing your search above and press return to search.

UP में चार लोगों का मर्डर: घर के लाडले ने बिछा दी लाशें, माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

UP के बहराइच में घर के लाडले ने अपने ही माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। उसने चारों को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया।

bahraich murder
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

बहराइच 02 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के बहराइच में चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। शनिवार-रविवार की रात एक युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी ईंट मारकर घायल कर लिया। पैसों के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला रूपईडीहा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उसके माता-पिता, बहन और दादी की मौत हो गई। वहीं उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी ने भी खुद को ईंट मारकर घायल कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

कैसे शुरु हुआ विवाद ?

जानकारी के मुताबिक आरोपी निरंकार (30) का पिता बदलूराम (62) के साथ जमीन और गहने बेचने से मिले पैसे को लेकर रविवार देर रात विवाद हो गया। विवाद के बाद जब परिवार के सारे लोग सो गए, तो आरोपी ने रविवार रात 12 बजे के आसपास एक-एक कर माता-पिता, बहन-दादी को कुल्हाड़ी से काट दिया। वहीं बीच बचाव करने आए बड़े भाई पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर खुद को ईंट से मार लिया।

घर में मची चीख पुकार

घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी वहां पहुंचे, तो पूरा आंगन खून से लाल हो गया था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चार की मौत, आरोपी समेत दो गंभीर

मृतकों की पहचान पिता बदलूराम (62), माता संजू देवी (60), बहन पार्वती (20) और दादी सितला (82) के रूप में हुई है। वहीं बड़ा भाई गुरुदेव (40) घायल है। इसके अलावा आरोपी निरंकार (30) ने भी खुद को ईंट से मारकर घायल कर लिया है। ऐसे में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story